अमरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच दो हफ्तों

सीजफायर की खबर से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 3000 अंक उछला सेंसेक्स

प्रतिकात्मक तस्वीर

मुंबई। अमरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच दो हफ्तों के सीजफायर की शुभ सूचना के बाद भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। निवेशकों द्वारा सस्ते में अच्छे वैल्यूएशन वाले शेयरों में खरीदारी की। इससे बाजार को और सपोर्ट मिला और सेंसेक्स करीब तीन हजार अंक उछल गया। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार का 'डर मापने वाला मीटर' यानी India VIX 20% तक गिर गया। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

ग्लोबल संकेत मजबूत, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी छलांग

युद्ध टलने की खबर और होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद से ग्लोबल शेयर मार्केट में जोश भर दिया जिससे क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट आयी। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 2,946 अंक यानी 3.95% की भारी बढ़त के साथ 77,562.90 के स्तर पर बंद हुआ। इसी प्रकार निफ्टी 873.70 अंक यानी 3.78% की तेजी के साथ 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ। यह हाल के महीनों में सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे बड़ी इंट्राडे उछाल है।

रुपये में मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 92.56 प्रति डॉलर पर पहुंचा। होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन शुरू होने की उम्मीद से ब्रेंट क्रूड 13% से ज्यादा गिरकर करीब 94.80 डॉलर पर आ गया। इससे महंगाई और एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता कम हुई, जो बाजार के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है। स्टाक एक्सचेंज में तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 16.33 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

मार्केट कैप में भारी इजाफा, ज्यादातर शेयर हरे निशान में

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 445.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 429.26 लाख करोड़ रुपये रहा था। BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 16.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज कुल 4,497 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इनमें बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर 3,858 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,560 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 537 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 99 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 28 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के अधिकतर शेयर चढ़े, इंडिगो सबसे आगे

बाजार में तेजी का आलम ये था कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंडिगो के शेयरों में 8.22 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर 6.56 फीसदी से लेकर 7.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। स्टॉक एक्सचेंज में तेजी के बावजूद सेंसेक्स के बाकी 3 शेयर गिरकर बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा का शेयर 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। अदाणी सन फार्मा और पावरग्रिड के शेयरों में 0.27 फीसदी से लेकर 0.52 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/israel-backs-trumps-agreement-to-halt-war/155707

इजरायल ने युद्ध रोकने के ट्रंप के समझौते का किया समर्थन