घरेलू संस्थागत और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) क

सेंसेक्स में 600 अंकों की शानदार रिकवरी, FII की वापसी से निवेशकों ने कमाए ₹1.78 लाख करोड़

FII Buying Lifts Markets for Third Straight Session

मुंबई। घरेलू संस्थागत और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की वैल्यू शेयरों में खरीददारी की बदौलत भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातर तीसरे दिन तेजी का माहौल नजर आया। बाजार में कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान शुरूआती घंटे में सेंसेक्स एक समय 280 अंकों तक लुढ़क गया था। वहीं निफ्टी गिरकर 25,650 के नीचे चला गया था।

एफआईआई बने खरीदार, बाजार को मिला सहारा

बाजार में दोपहर बाद खरीदारी लौटी और सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 600 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 25,800 के पार चला गया। इसके चलते दोनों इंडेक्स लाल निशान से हरे निशान में आ गए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब ₹995 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) भी खरीदारी के मूड में रहे और उन्होंने ₹187 करोड़ की इक्विटी खरीददारी की। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 995.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 187.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। लगातार दो दिन बिकवाली के बाद FII का दोबारा खरीदार बनना बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।

सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद, रुपया मजबूत

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 83,734.25 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 3.95 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 25,819.35 के स्तर पर बंट हुआ। मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे बढ़कर 90.67 (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपया आज आठ पैसे की बढ़त के साथ 64.53 प्रति डॉलर पर खुला था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत बढ़कर 67.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हुआ।

आईटी को छोड़ बाकी सभी सेक्टरों में रौनक

लार्जकैप शेयरों की तुलना में ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों में करीब 0.5 प्रतिशत की बढ़त रही। सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। मेटल, FMCG और PSU बैंक इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत की तेजी रही। प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.2 प्रतिशत की गिरावट रही।

निवेशकों की संपत्ति में 1.78 लाख करोड़ का इजाफा

शेयर मार्केट में आज की तेजी के बाद निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 471.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 470.11 लाख करोड़ रुपये रहा था।

टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक और रिलायंस रहे आगे

शेयर मार्केट में सूचीबद्ध बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज बढ़कर बंद हुए। इसमें टाटा स्टील के शेयरों में 2.90 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईटीसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.18 फीसदी से लेकर 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

टेक महिंद्रा और आईटी शेयरों पर रहा दबाव

सेंसेक्स मे सूचीबद्ध बाकी 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा का शेयर 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इटरनल, इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक के शेयरों में 1.16 फीसदी से लेकर 1.56 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/police-notice-to-humayun-kabirs-wife-sparks-political-tension-in-bengal/144372

हुमायूं कबीर की पत्नी को मुर्शिदाबाद पुलिस का नोटिस, जमीन कब्जे के आरोप से सियासत तेज