नई दिल्ली। दुनिया में बढ़ते युद्ध तनाव, शेयर बाजार

युद्ध के बीच सोना-चांदी सस्ते, चांदी ₹7,500 और सोना ₹1,800 गिरा

Economic News

नई दिल्ली। दुनिया में बढ़ते युद्ध तनाव, शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच सोना और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आमतौर पर ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की ओर रुख करते हैं, जिससे इनके दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार स्थिति इसके उलट देखने को मिल रही है। सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव करीब ₹7,500 प्रति किलो तक गिर गया। चांदी का भाव ₹2,68,285 प्रति किलो से गिरकर ₹2,60,743 प्रति किलो पर आ गया।

सोना-चांदी में गिरावट, निवेशक बिकवाली

अगर चांदी के पिछले उच्च स्तर से तुलना करें तो गिरावट और भी बड़ी नजर आती है। 29 जनवरी को चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था, लेकिन अब इसके मुकाबले चांदी करीब ₹1.59 लाख सस्ती हो चुकी है। सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर 24 कैरेट सोना ₹1,61,634 प्रति 10 ग्राम से गिरकर ₹1,59,826 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी एक ही दिन में सोना करीब ₹1,800 सस्ता हो गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध की आशंका के चलते पिछले कुछ समय में सोना और चांदी की कीमतों में काफी तेजी आ चुकी थी। ऐसे में अब कई निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और अपना पैसा नकद में रख रहे हैं, जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ गई और कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़े: EV बाजार में ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा पतन

https://www.primenewsnetwork.in/business/ev-sales-surge-in-february-ola-electric-drops-out-of-top-5/147916