Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में लगातार

चौतरफा खरीदारी से निवेशकों की बल्ले - बल्ले, संपत्ति एक दिन में ₹5.5 लाख करोड़ बढ़ी

चौतरफा खरीदारी से निवेशकों की बल्ले - बल्ले, संपत्ति एक दिन में ₹5.5 लाख करोड़ बढ़ी

Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद आज शानदार तेजी देखने को मिली। इस दौरान सभी सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया। आज के कारोबार में फ्रंटलाइन इंडेक्स में 1% से ज्यादा की मजबूत बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स रिकार्ड 1,023 अंकों की छलांग लगाकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26,200 के पार पहुंच गया। यह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में पिछले 5 महीनों की सबसे बड़ी तेजी है।

बुधवार को सेंसेक्स 1,023 अंक उछलकर 85,610 पर और निफ्टी 321 अंक चढ़कर 26,205 पर बंद हुआ। बाजार का मूड इतना पॉज़िटिव रहा कि 50 में से 45 निफ्टी स्टॉक्स हरे निशान में दिखे और 5 स्टॉक्स ने 52 हफ़्तों के नए हाई पर पहुंचे।

आज के कारोबार में सभी सेक्टर इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। इनमें सबसे अधिक तेजी मेटल शेयरों में रही, जो 2% से अधिक बढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल-गैस सेक्टर में भी मजबूत तेजी रही। आईटी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1% से अधिक की उछाल दिखी। ऑटो, फार्मा, हेल्थकेयर, FMCG और रियल्टी सेक्टर भी हरे निशान में बंद हुए। स्टील कंपनियों के शेयरों में जोरदार रैली रही क्योंकि खबरें थीं कि सरकार सुरक्षा शुल्क (Safeguard Duty) पर विचार कर सकती है। इसी उम्मीद में JSW Steel का शेयर 4% तक उछल गया।

FII और DII ने आज जमकर खरीदारी की। FII ने करीब ₹785 करोड़ की खरीदारी की, जबकि DII ने लगभग ₹3,912 करोड़ खरीदा। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 474.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 469.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.46 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर 

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में 2.51 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), सन फार्मा (Sun Pharma) और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV)के शेयर 1.89 फीसदी से लेकर 2.36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के गिरने वाले शेयर 

सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 1.57 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं लगातार तेदिखा रहा जीएशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 0.22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-blunt-reply-to-china-arunachal-pradesh-is-an-integral-and-inseparable-part/98908