भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते और नवंबर माह के आखिरी

शेयर मार्केट हफ्ते के आखिरी दिन गिरकर हुए बंद

शेयर मार्केट हफ्ते के आखिरी दिन गिरकर हुए बंद

सेंसेक्स में 13.71 अंकों की गिरावट जबकि निफ्टी 26,200 के ऊपर बंद हुआ

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते और नवंबर माह के आखिरी कारोबारी दिन विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मुनाफावसूली हावी रही। रेंज बाउंड कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्केट में कमजोरी का कारण निवेशकों का सेंटीमेंट में कमी और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल को माना जा रहा है। मार्केट बंद होने के सयय शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

शेयर मार्केट में एक दिन पहले नया ऑल–टाइम हाई बनाने के बाद आज बाजार हल्की बढ़त के साथ खुले लेकिन पूरे दिन सीमित दायरे में कारोबार करते रहे। कामकाज की शुरुआत के समय आज सुबह सेंसेक्स मामूली वृद्धि के साथ 85,791.55 के लेवल पर खुला था। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 85,969.89 के स्तर तक पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 26,280.75 के लेवल पर तक पहुंच गया था। लेकिन अंत में सेंसेक्स 13.71 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,706.67 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 5.55 अंक या 0.02% कमजोर होकर 26,210 के लेवल पर बंद हुआ। अच्छी बात रही कि निफ्टी 26,200 के ऊपर टिकने में सफल रहा।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.04 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी नीचे बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, मीडिया और ऑटो इंडेक्स में 0.5 फीसदी से 1% तक की मजबूती हुई। वहीं पावर, ऑयल & गैस और टेलीकॉम इंडेक्स 0.5–1% तक कमजोर हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में इस पूरे कारोबारी हफ्ते और 0.5 फीसदी की तेजी दिखी। वहीं नवंबर महीने में दोनों इंडेक्स करीब 2% चढ़े।

आज के चढ़ने वाले वाले शेयर -

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।  महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। यह 2.16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ, जबकि सन फार्मा के शेयर 1.17 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक में 0.79 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है, जबकि हिंदुस्तान यूनिलिवर में 0.75 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके अलावा, अडानी पोर्ट के शेयर 0.58 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 0.65 फीसदी से लेकर 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के गिरने वाले वाले शेयर - 

सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा पावर ग्रिड के शेयर 1.35 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए, जबकि भारती एयरटेल में 0.68 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली है। इसके बाद इटरनल के शेयरों में 0.66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इन्फोसिस के शेयरों में 0.56 प्रतिशत का नुकसान देखने को मिला है। वहीं, ICICI Bank के शेयर 0.36 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। एक्सिस बैंक (Axis Bank) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 0.41 फीसदी से लेकर 0.83 फीसदी तक की गिरावट रही।

इसे भी पढ़ेंः

कियारा और सिद्धार्थ ने बेटी की पहली झलक दिखाई, कियारा और सिद्धार्थ ने रखा बेटी का नाम...

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/kiara-siddharth-reveal-name-of-baby-girl/99118