भारतीय शेयरों बाजार में डालर के मुकाबले रुपये की क

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट 

प्रॉफिट बुकिंग से सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट, निफ्टी 26000 के लेवल पर आया

मुंबई। भारतीय शेयरों बाजार में डालर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर आज भी देखने को मिला। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण लगातार तीसरे दिन बाजार लाल निशान में बंद हुए। इसके अलावा, NSE ने SEBI के नए नियमों के तहत सेक्टोरल इंडेक्स में बदलाव किया है जिससे बड़े-बड़े बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट आई। सुबह बाजार खुलने पर चारों फ्रंटलाइन इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। लगा था कि आज बाजार जोरदार तेजी दिखाएगा, लेकिन दोपहर तक माहौल बदल गया। अंत में सेंसेक्स करीब 500 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 26,000 के स्तपर पर आ गया। बाजार में गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ी है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 503.63 अंक या 0.69 फीसदी टूटकर 85,138.27 के स्तर पर बंद हुए। वहीं निफ्टी 143.55 अंक या 0.55 फीसदी गिरकर 26,032.20 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 35 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

शेयर बाजार में आज सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स 408 अंक गिरकर 59,274 पर बंद हुआ। फार्मा को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

मंगलवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2.01 लाख करोड़ रुपये घटा है। दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति करीब 2.01 लाख करोड़ रुपये घट गयी। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 472.51 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 474.52 लाख करोड़ रुपये रहा था। 

शेयर मार्केट में चढ़ने वाले शीर्ष शेयर 

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स के शेयरों में 3.11 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 0.50 फीसदी से लेकर 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर मार्केट में गिरने वाले शीर्ष शेयर 

सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एक्सिस बैंक का शेयर 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 1.01 फीसदी से लेकर 1.25 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई। Nifty के 50 में से 35 से ज़्यादा स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए। भारी वज़न वाले Reliance, HDFC Bank और ICICI Bank टॉप लूज़र्स में रहे, जिसने इंडेक्स पर सबसे ज़्यादा दबाव डाला।

इसे भी पढ़ेंः

एशियन शतरंज में 12 वर्ष के माधवेंद्र बने चैंपियन

https://www.primenewsnetwork.in/india/madhavendra-becomes-asian-chess-champion/99611