मिडिल ईस्ट में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे

सेंसेक्स 1097 अंक टूटा, निफ्टी 315 अंक गिरकर बंद हुआ

मुंबई। मिडिल ईस्ट में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल से एक दिन की राहत के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। इस बीच विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार कमजोर हुआ और हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार कमजोरी के सभी प्रमुख इंडेक्स 1% से ज्यादा टूटकर बंद हुए।

हफ्ते के आखिरी दिन कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1097 अंक या 1.37 फीसदी टूटकर 78,918.90 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 315.45 अंक या 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 24,450 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी दिखी और मिडकैप इंडेक्स 399 अंक गिरकर 57,393 पर बंद हुआ। इस गिरावट के कारण महज एक दिन में निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ डूब गए।

भारतीय रुपया शुरुआती कमजोरी के बाद अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को छह पैसे टूटकर 91.70 पर बंद हुआ। 

ब्रेंट क्रूड गुरुवार को करीब 5% उछलकर 86.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। यह पिछले 20 महीनों का उच्च स्तर है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने और अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ने की आशंका बढ़ जाती है।

शेयर बाजार में आज की गिरावट का असर केवल बेंचमार्क इंडेक्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी उतार-चढ़ाव के बीच बिकवाली का दबाव बढ़ता हुआ नजर आया। निफ्टी के ज्यादातर सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि आईटी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर, ब्रॉडर मार्केट में मजबूती दिखाई दी। 

वैश्विक तनाव के बीच आज की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 449.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 452.90 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये घटा है। विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार से पैसा निकालते नजर आये। गुरुवार को FIIs ने करीब 3,752.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,153.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। मार्च में अब तक करीब 16,000 करोड़ रुपये की बिकवाली हो चुकी है। 

शुक्रवार को शेयर मार्केट में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कुल 4,374 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इनमें गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर 1,898 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,300 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 176 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 69 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 258 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

शेयर बाजार में सूचीबद्ध निफ्टी के 50 में से 40 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसी प्रकार बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 1.82 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एनटीपीसी और पावरग्रिड के शेयर 0.35 फीसदी से लेकर 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इटरनल का शेयर 3.39 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 2.39 फीसदी से लेकर 3.39 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई।

इसे भी पढ़ेंः

ईरान के खिलाफ अभियान का हिस्सा नहीं कुर्द

https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-iraq-kurd-forces-denied-atack/147561