शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी
मुंबई। वेनेजुएला में अमेरिका के सैन्य कार्रवाई के बाद से भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौटती नजर नहीं आ रही है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों और टैरिफ से जुड़ी नई चिंताओं ने निवेशकों का भरोसा कम किया और जोखिम लेने की क्षमता को सीमित कर दिया। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच फ्रंटलाइन इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में लाल निशान में बंद हुए है।
सेंसेक्स 102 अंक लुढ़का, निफ्टी 38 अंक गिरकर 26,140.75 पर हुआ बंद
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 102 अंक या 0.12 फीसदी गिरकर 84,961.14 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 38 अंक या 0.14 फीसदी गिरकर 26,140.75 पर सेटल हुआ है। मिड और स्मॉल-कैप इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.47 फीसदी और 0.12 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, IT और फार्मा में 0.5-1.8 फीसदी की बढ़त हुई। जबकि, ऑटो, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और टेलीकॉम में 0.5 फीसदी की गिरावट आई।
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की बढ़त के साथ 89.87 रुपये पर हुआ बंद
मुद्रा बाजार में भारतीय रुपये ने बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया। रुपये ने 90.20 पर शुरुआत की और कारोबार के दौरान 89.75 से 90.23 के दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद 89.87 (अस्थायी) पर बंद होकर पिछले बंद भाव से 31 पैसे की बढ़त दर्ज की।
FIIs ने मंगलवार को बेचे 107.63 करोड़ रुपये
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 107.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली से घरेलू इक्विटी पर दबाव पड़ रहा है, जिससे लिक्विडिटी कम हो रही है और कुल मिलाकर बाजार की भावना पर असर पड़ रहा है। आज एनएसई पर 3,246 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,578 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,551 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा 117 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया।
आज चढ़ने वाले प्रमुख शेयर
टाइटन का शेयर आज करीब 162.10 रुपये की तेजी के साथ 4,273.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एचसीएल टेक का शेयर आज करीब 38.20 रुपये की तेजी के साथ 1,654.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। विप्रो का शेयर आज करीब 4.75 रुपये की तेजी के साथ 270.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। टेक महिंद्रा का शेयर आज करीब 28.20 रुपये की तेजी के साथ 1,630 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर आज करीब 5.15 रुपये की तेजी के साथ 303.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज गिरने वाले प्रमुख शेयर
सिप्ला का शेयर आज करीब 65.50 रुपये की गिरावट के साथ 1,465.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। मारुति का शेयर आज करीब 486 रुपये की गिरावट के साथ 16,806 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। TMPV का शेयर आज करीब 5.90 रुपये की गिरावट के साथ 363 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पावर ग्रिड का शेयर आज करीब 4.30 रुपये की गिरावट के साथ 264.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। मैक्स हेल्थ का शेयर आज करीब 16.70 रुपये की गिरावट के साथ 1,034.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।