Stock Market : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्

शेयर बाजार में दिनभर की गिरावट के बाद उछाल दर्ज, सेंसेक्स 336 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,700 के आसपास हुआ बंद

शेयर बाजार में दिनभर की गिरावट के बाद उछाल दर्ज, सेंसेक्स 336 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,700 के आस - पास हुआ बंद

Stock Market : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत के खिलाफ लगाये टैरिफ में रियायत और भारत-अमेरिका के बीच नये व्यापार समझौते की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार में आज पूरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली थी। परन्तु आखिरी के कुछ घंटों में बाजार सुधर कर 335.97 अंक ऊपर बंद हुआ।

निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। दिन भर आज लाल निशान में दिख रहा था। परन्तु अंत में सेंसेक्स निफ्टी दोनों ही हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक, मिडकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। डिफेंस, IT, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही जबकि PSE, इंफ्रा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। हालांकि PSU बैंक, रियल्टी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 335.97 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 83,871.32 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 120.60 अंक यावनी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 25,694.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

मार्केट में आज कारोबार के शुरुआत में सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक टूट गया था, लेकिन दोपहर आते-आते बाजार ने रुख बदल दिया और 600 अंक की रिकवरी के साथ हरे निशान में आ गया। निफ्टी भी इंट्राडे में 25,450 के नीचे जाने के बाद फिर से मजबूत होकर 25,650 के ऊपर पहुंचा।

40 से ज्यादा Nifty स्टॉक्स हरे निशान में दिखे। Midcap और Bank Nifty में भी बढ़िया खरीदारी देखने को मिली। आज के सेशन में IndiGo, M&M और defence से जुड़े Bharat Forge और BHEL जैसे शेयरों में मजबूत रैली दिखी, जबकि Bajaj Fin में कमजोर गाइडेंस की वजह से भारी गिरावट दर्ज हुई। 

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीदों ने आज बाजार में जोश भरा। साथ ही अमेरिकी शटडाउन के अंत की उम्मीद, फेड की ब्याज दरों में कटौती की संभावना, ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को आज निचले स्तर से उबरने में मदद मिली। 

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.20% चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.07 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ। इसके बाद निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.71 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक 0.39% की गिरावट आई है।

आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर  

मंगलवार को सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक BEL के शेयर 2.52 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके बाद अडानी पोर्ट के शेयरों 2.11 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुए, जबकि HCL Tech 1.78 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ। वहीं, इटरनल के शेयरों 1.44 प्रतिशत की तेजी आई है।

आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर 

आज गिरने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस के शेयर 7.38 प्रतिशत के भारी उछाल के साथ बंद हुए, जबकि बजाज फिनसर्व में 6.26 प्रतिशत की जोरदार गिरावट आई है। इसके बाद TMPV में 0.75 प्रतिशत और कोटक बैंक में 0.30 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई। वहीं, पावर ग्रिड में 0.22 प्रतिशत की गिरावट आई है। ओएनजीसी में 0.78 प्रतिशत की गिरावट, टाटा मोटर्स में 0.70 प्रतिशत की गिरावट, अपोलो हॉस्पिटल में 0.38 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-has-responded-to-the-delhi-blast-he-said-the-perpetrators-of-the-bla/97260