भारत में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत सर्जियो गोर क

अमेरिकी राजदूत के बयान के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी

फाइल फोटो

मुंबई। भारत में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत सर्जियो गोर के एक बयान के बाद पिछले कुछ दिनों से दिशाहीन नजर आ रहे भारतीय शेयर बाजार को नयी जान मिली है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर ने आज कहा कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील पर कल फिर से बातचीत शुरू होगी। गोर ने कहा कि 1-2 साल में प्रेसिडेंट ट्रंप भारत आएंगे।

अमेरिका-भारत ट्रेड डील लेकर जारी मतभेदों के सुलझने के संकेत से उछला बाजार

सर्जियो गोर के सकारात्मक बयान और अमेरिका और भारत की ट्रेड डील को लेकर जारी मतभेदों के सुलझने के संकेत से ओवरसोल्ड मार्केट में वैल्यू बाइंग हुई। शेयर मार्केट आज सुबह भारी गिरावट से खुला था। शुरूआती कारोबार में कमजोर ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते सेंसेक्स 715.17 अंक या 0.85% गिरकर 82,861.07 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी भी फिसलकर 25,473.40 तक आ गया और 25,500 के अहम स्तर के नीचे चला गया था। 

मार्केट ने निचले स्तर से लगायी 900 अंकों की छलांग, सेंसेक्स 301.93 अंक चढ़ा

लेकिन सर्जियो गोर के बयान के बाद बाजार में अचानक माहौल बदला और दोनों प्रमुख सूचकांकों ने तेज रिकवरी दर्ज की। भारतीय शेयर बाज़ार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में पांच दिन की गिरावट का सिलसिला आज थम गया। शेयर बाजार ने सोमवार को दिन के निचले स्तर से शानदार वापसी की और सेंसेक्स दिन के निचले स्तर करीब 900 अंकों की छलांग लगाकर हरे निशान में आ गया। 

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 301.93 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 83,878.17 पर और निफ्टी 106.95 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 25,790.25 पर बंद हुआ।

मेटल इंडेक्स ने आज किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

सेक्टरों में, मेटल इंडेक्स ने आज सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें 2% की तेज़ी आई। PSU बैंक इंडेक्स में 0.7% की बढ़ोतरी हुई, FMCG इंडेक्स में 0.6% का फायदा हुआ। इसके विपरीत रियल्टी और मीडिया इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई। कैपिटल गुड्स, फार्मा में 0.5-1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। मार्केट में तेजी के बावजूद BSE मिडकैप इंडेक्स में 0.4% की गिरावट दिखी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7% गिरा।

आज 1365 शेयरों में दिखी तेज़ी, 2561 शेयरों में आई गिरावट

आज लगभग 1365 शेयरों में तेज़ी आई, 2561 शेयरों में गिरावट आई और 158 शेयर अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल कोल इंडिया, ट्रेंट, टाटा स्टील और JSW स्टील निफ्टी टॉप गेनर्स में से रहे।

जबकि लूजर्स में आइशर मोटर्स, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और बजाज ऑटो, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे।

469 लाख करोड़ रुपए हुआ BSE में लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप

शेयर बाजार में तेजी की वजह से BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के लगभग 468 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 469 लाख करोड़ रुपए हो गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ed-attaches-rs-266-crore-assets-of-ex-chhattisgarh-cms-former-deputy-secretary/104670

कोयला लेवी घोटाला: ईडी ने जब्त की सौम्या चौरसिया और उनके सहयोगी की 2.66 करोड़ की संपत्ति