Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में वैश्वि

शेयर मार्केट में दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, रुपया ऑल टाइम लो पर पहुंचा

शेयर मार्केट में दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, रुपया ऑल टाइम लो पर पहुंचा

Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुझान और लगातार विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के चलते इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। रुपये की कमजोरी और भारत-अमेरिका व्यापार  समझौते को लेकर अनिश्चितता का बाजार पर दिखा। इससे कारोबार एक सीमित दायरे में रहा।

कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 54.30 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 85,213.36 अंक पर बंद हुआ।  इसी के साथ 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी  19.65 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 26,027.30 अंक पर बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में मिडकैप और  स्मॉलकैप इंडेक्स का परफॉरमेंस बेहद अच्छा रहा। बीएसई मिडकैप में 0.16 प्रतिशत की तेज़ी देखी गई, तो बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.40 प्रतिशत की तेज़ी देखी गई। 

सेक्टोरल मोर्चे पर PSU बैंक, IT, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.5-1% की बढ़ोतरी हुई, जबकि ऑटो, फार्मा, टेलीकॉम, रियल्टी में 0.3-1% की गिरावट आई। BSE मिडकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4% की बढ़ोतरी हुई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,114.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,868.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

रुपया आल टाइम लो स्तर पर बंद हुआ

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 90.80 पर आ गिरा और अंत में 90.74 (अस्थायी) के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर स्थिर हुआ।

आज चढ़ने वाले शीर्ष शेयर  

शेयर मार्केट में लाभ कमाने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील की रेलिंग शामिल रहे। इसके अलावा NBCC (इंडिया), IOC और डिक्सन टेक्नोलॉजी ने क्रमशः 5.31 फीसदी, 2.98 फीसदी और 2.66 फीसदी की बढ़त के बंद हुए। अंबर इंटरप्राइज और KEI इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी क्रमशः 2.65 फीसदी और 2.48 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

आज गिरने वाले शीर्ष शेयर 

सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रहे। BSE लिमिटेड, AB कैपिटल, HDFC AMC, वोडाफोन-आइडिया और KPIT टेक क्रमशः 3.15 फीसदी, 3.07 फीसदी, 2.53 फीसदी, 2.49 फीसदी और 2.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mgnrega-is-now-called-developed-india-ji-ram-ji/101258