मुंबई ड्रग तस्करी मामले में अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार, 28 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
ठाणे (महाराष्ट्र)। अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी को मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें 28 ग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
मामले में आगे की जांच शुरू
मीरा-भयंदर पुलिस के अनुसार, काशिमीरा पुलिस को सूचना मिली थी कि मेहदी दहिसर चेक नाका पर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए आ रहे हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। काशिमीरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले के नेतृत्व में गिरफ्तारी हुई, जिन्होंने एक टीम गठित कर निगरानी और जांच शुरू की थी। मीरा-भयंदर पुलिस ने बताया, "रोहुल्लाह मेहदी और उनके एक साथी को 28 ग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है।" पुलिस ने कर दी है।
अंतिम बार फिल्म 'देवा' में नजर आए थेः मेहदी
रोहुल्लाह मेहदी फिल्म 'देवा' में नजर आए थे, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया था। मुख्य अभिनेता के अलावा, फिल्म में पूजा हेगड़े और पवैल गुलाटी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया है, जो अपराधियों को पकड़ने के अपने कुख्यात तरीकों के लिए मशहूर है, और यही तरीका उनके करियर में मुश्किलें पैदा करता है। फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी। (इनपुटः ANI)
यह भी पढ़ेंः संगीत में AI के इस्तेमाल पर डॉ. ड्रे बोले- ‘यह रचनात्मकता का एक नया साधन है’, डरने की जरूरत नहीं