मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज से पहले अली फजल और दिव्

मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज से पहले अली फजल-दिव्येंदु देंगे खास दावत, कास्ट और परिवारों के लिए होगा गेट-टुगेदर

Ali Fazal-Divyendu Sharma to Host Special Dinner Before Mirzapur: The Movie

मुंबई (उत्तर प्रदेश)। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की मिर्जापुर: द मूवी इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक बन गई है। अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। भारत की सबसे बड़ी OTT फ्रेंचाइजी में से एक मिर्जापुर अब पहली बार बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म के धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। वहीं अब फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, अली फजल और दिव्येंदु कास्ट और परिवारों के लिए खास दावत रखने वाले हैं।

बांद्रा में आज रात प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे अली फजल-दिव्येंदु, ट्रेडिशनल लुक में दिखेंगे सितारे

एक सूत्र के मुताबिक, “अली फजल और दिव्येंदु आज रात बांद्रा में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। यह शाम एक रिलैक्स्ड गेट-टुगेदर होगी, जहां अच्छा खाना और बातचीत होगी। दोनों एक्टर्स मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज के लिए तैयार हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस खास दावत में स्टार्स ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आएंगे।”

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी है मिर्जापुर: द मूवी, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत मिर्जापुर: द मूवी को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:    मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 20 किलो खाद्य पदार्थ जब्त और 264 किलो नष्ट