अभिनेत्री आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली के निर्द

‘लव एंड वॉर’ से सामने आया आलिया भट्ट का पहला लुक, कैबरे डांसर बनीं अभिनेत्री

Alia Bhatt: First Look from 'Love and War' Unveiled as Cabaret Dancer

नयी दिल्ली: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से अपना पहला लुक पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में अभिनेत्री कैबरे नर्तकी के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग का चमकीला टॉप और स्लिट स्कर्ट पहनी है, साथ ही पंखों से सजा हेयर बैंड सिर पर लगाया हुआ है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर

भट्ट ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह पोस्टर साझा किया। इससे एक दिन पहले फिल्म के निर्माताओं ने उनके पति और अभिनेता रणबीर कपूर का पहला लुक पोस्टर जारी किया था। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “फिर से साथ। संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’। 21 जनवरी, 2027।”

भंसाली के साथ पहले भी काम कर चुके हैं आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस फिल्म से पहले भी भंसाली के साथ काम कर चुके हैं। भट्ट 2022 में भंसाली की बड़े पर्दे की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की मुख्य अभिनेत्री थीं। कपूर ने भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अभिनय की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

विक्की कौशल भी फिल्म का हिस्सा

‘लव एंड वॉर’ 27 जनवरी, 2027 को रिलीज होने वाली है और इसमें विक्की कौशल भी हैं। यह कौशल और भंसाली की पहली फिल्म है। फिल्म का निर्माण भंसाली ने अपने बैनर भंसाली प्रोडक्शंस के तहत किया है।

ये भी पढ़ें: सिंगापुर फिल्म महोत्सव में आमिर खान को मिलेगा स्क्रीन आइकन पुरस्कार