Amir Khan News: तीसरी बार शादी करने जा रहे आमिर खान, जानें अभी तक कैसी रही उनकी लव और मैरिज लाइफ
Amir Khan Marriage: बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम जाने वाले अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. एक्टर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उनके चर्चाओं में आने का कारण उनकी पर्सनल लाइफ का एक ऐसा चैप्टर है, जिसके बारे में उनके फैंस ने शायद कभी नहीं सोचा होगा.
तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान पहली मोहब्बत से शुरू हुआ सफर अब तीसरी शादी (Amir Khan Third Marriage) तक पहुंच गया है. हैरानी की बात ये है कि एक्टर तीसरी बार की ये शादी अपनी पहली या दूसरी नहीं, बल्कि तीसरी गर्लफ्रेंड से करने जा रहे हैं. जी हां, एक्टर 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं, जिनकी उम्र लगभग 61 साल बताई जा रही है.
लॉन्ग टाइम रिलेशन में रहे आमिर और गौरी रीना दत्ता के साथ शुरू हुआ शादी का सफर अब गौरी स्प्रैट के साथ जीवन बिताने तक पहुंच गया है. आमिर खान लंबे समय से गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशन में रहने को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, लेकिन अब काफी समय बाद उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने की अनाउंसमेंट कर दी है. आमिर खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया है.
आमिर खान ने किया खुलासा करते हुए कहा... आमिर खान ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है. एक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वो 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी के साथ शादी करने जा रहे हैं. यह शादी बहुत साधारण तरीके से उनके घर ही की जाएगी, जिसमें उनके बचपन के कुछ दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे. इसके अलावा उन्होंने उनके फैंस से कहा कि यह दिन हमारे लिए बहुत खास है. आप सभी की दुआएं चाहिए. आप सभी हमारे लिए प्रार्थना करें ताकि हमारा शादीशुदा जीवन अच्छा बीते.
रीना दत्ता से हुई थी पहली शादी बता दें, आमिर खान पहली बार अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) के साथ रिलेशन में थे. दोनों के घर आस-पास में थे. साल 1986 में दोनों परिवारों की सहमति से आमिर और रीना शादी के बंधंन में बंध गए, लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई. काफी समय साथ रहने के बाद साल 2002 में उनका तलाक हो गया. इस शादी में रहते हुए उनके दो बच्चे हुए जुनैद खान और इरा खान.
किरण राव से हुई दूसरी शादी
इसके बाद आमिर ने साल साल 2005 में किरण राव (Kiran Rao) के साथ शादी कर रही. खबरों में सामने आया कि इनकी प्रेम कहानी फिल्म 'लगान' के बाद शुरू हुई. पहले दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता था और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम कहानी में बदल गया. समय बीता और दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली. इस शादी में रहते हुए उनका एक बेटा हुआ आजाद राव, लेकिन काफी समय तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और साल 2021 में दोनों एक दूसरे को आपसी सहमति से तलाक दे दिया.