27 साल की उम्र में एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, जानें मौत का कारण
मुंबई: '7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस अनन्या राज की 27 साल की उम्र में मौत हो गई। अनन्या राज के परिवार ने रविवार को उनके इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से उनकी मौत की पुष्टि की। एक साल से अधिक समय से शारीरिक और मानसिक कष्ट से जूझने के बाद उनका निधन हुआ।
शारीरिक रूप से परेशान थीं एक्ट्रेस
परिवार ने पोस्ट करते हुए लिखा, यह अनन्या का परिवार है। बड़े दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि अनन्या का 15 जुलाई की सुबह निधन हो गया। नींद में ही शांतिपूर्वक उनका निधन हो गया। एक साल से अधिक समय से वह शारीरिक और मानसिक कष्ट से गुजर रही थीं। उन्होंने एक योद्धा की तरह इन कष्टों से लड़ाई लड़ी।
परिवार ने अनन्या की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना का किया आग्रह
अनन्या राज के परिवार ने आगे लिखा, "वह एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं। वह रानी की तरह जीती थीं। बच्ची, आपकी कमी बहुत खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करते हैं। इस कठिन समय में हम निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं।
बॉलीवुड फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी किया काम
'7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में शानदार अभिनय के अलावा, अनन्या टी-सीरीज़, ज़ी म्यूज़िक और टाइम्स म्यूज़िक जैसे प्रमुख संगीत लेबलों द्वारा प्रस्तुत म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आईं। उन्होंने श्रीनिवास राजू द्वारा लिखित और निर्देशित तेलुगु फिल्म 'थगेड़े ले' में भी काम किया।
(इनपुट: ANI)
ये भी पढे़ं- रणवीर सिंह की 'प्रलय' की शूटिंग शुरू, कल्याणी प्रियदर्शन करेंगी बॉलीवुड डेब्यू