भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अभिनेत्री और म

अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर संग रिश्ते पर लगाई मुहर, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Shares Love-Filled Moments

मुंबई (महाराष्ट्र): भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें साझा कर उन्होंने पिछले कई हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया।

इंस्टाग्राम पोस्ट से किया रिश्ता ऑफिशियल

अर्शदीप सिंह ने रविवार को इंस्टाग्राम पर समरीन कौर के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर ने पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा, "मेरी जीवनसाथी"। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और शुभचिंतकों ने कमेंट सेक्शन में दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया। पोस्ट पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

कौन हैं समरीन कौर?

7 सितंबर, 1999 को जम्मू-कश्मीर में जन्मीं समरीन कौर एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान तब मिली, जब वह फेमिना मिस इंडिया 2018 की फाइनलिस्ट बनीं और उन्होंने जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया। मॉडलिंग के बाद समरीन ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। वह ZEE5 की वेब सीरीज 'नेल पॉलिश' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने '83' और 'सरदार जी 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

म्यूजिक वीडियो में भी बनाई पहचान

फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा समरीन कौर जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे लोकप्रिय गायकों के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'बावला' और 'तुझे भूलना तो चाहा' जैसे गानों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: इंडियन आइडल 16 की विजेता बनीं ज्योतिर्मयी नायक, सपनों को मिली नई उड़ान