फिल्म ‘जवान’ से शाहरुख खान को निर्देशित कर सुर्खिय

जवान के निर्देशक एटली बनने वाले हैं दूसरी बार पिता, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

Atlee second baby news

एटली दूसरी बार बनेंगे पिता, खुशखबरी

फिल्म ‘जवान’ से शाहरुख खान को निर्देशित कर सुर्खियों में आए डायरेक्टर एटली के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। एटली जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साझा किया है। एटली ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए माता-पिता बनने की जानकारी दी, जिसे देखकर फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। पोस्ट में परिवार की खुशी और उत्साह साफ झलक रहा है। काम की बात करें तो एटली हाल ही में फिल्म ‘जवान’ की सफलता को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़े: कबीर बेदी का 80वें जन्मदिन प्यार संग

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/kabir-bedi-love-shines-at-80/105456