अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी

दुनियाभर में छाई ‘भूत बंगला’, 21 दिन में कमाए 232 करोड़ से ज्यादा

Film Collection

21वें दिन भी जारी रही कमाई

फिल्म ने गुरुवार यानी 21वें दिन करीब 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसकी कुल कमाई लगभग 149.60 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और यह अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

पहले हफ्ते से मिली मजबूत शुरुआत

‘भूत बंगला’ ने पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये जुटाए थे। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले हफ्ते में इसका कुल कारोबार 84.40 करोड़ रुपये रहा।

दूसरे और तीसरे हफ्ते में भी बनी पकड़

दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार धीमी नहीं पड़ी और अब तक करीब 21.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है।

विदेशों में भी पसंद आ रही फिल्म

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 21 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 232.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़े: ‘राजा शिवाजी’ से पिछड़ी ‘एक दिन’

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/ek-din-trails-behind-raja-shivaji/183560