टीवी अभिनेत्री पलक पुरस्वानी ने रोहन खन्ना के साथ

बिग बॉस OTT 2 फेम पलक पुरस्वानी ने रोहन खन्ना संग रचाई शादी

Bigg Boss OTT 2 Fame Palak Purswani Marries Rohan Khanna in Spiritual Ceremony

मुंबई,(महाराष्ट्र)। टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री और 'बिग बॉस ओटीटी 2' की एक्स-कंटेस्टेंट पलक पुरस्वानी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर और मार्केटिंग प्रोफेशनल रोहन खन्ना  के साथ एक बेहद निजी और पवित्र समारोह में सात फेरे लिए हैं। 

कोयंबटूर के आदियोगी में हुई अनोखी शादी

पलक और रोहन की यह शादी तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में संपन्न हुई। दोनों ने भव्य 112 फीट ऊंची 'आदियोगी' शिव प्रतिमा के सामने 26 जून की सुबह शादी की थी। अब उन्होनें सोशल मीडिया पर तस्वीरें साक्षा की हैं। इस आध्यात्मिक और शांत वातावरण में हुए विवाह समारोह में केवल दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

क्यों रखी शादी बेहद प्राइवेट?

एक इंटरव्यू के दौरान पलक पुरस्वानी ने अपनी शादी को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखने की वजह साझा की। उन्होंने कहा,"रोहन और मेरा हमेशा से मानना है, कि कुछ पल तब और भी खूबसूरत हो जाते हैं, जब उन्हें दुनिया के सामने सेलिब्रेट करने के बजाय निजी रखा जाए। हम इस खास पड़ाव को केवल दो प्यार करने वाले इंसानों की तरह जीना चाहते थे, न कि लगातार पब्लिक अपडेट्स और मीडिया हाइप के बीच।"    लुक और थीम रही बेहद खास

शादी के लिए इस जोड़े ने 'मिनिमलिस्टिक लुक' को चुना। पलक ने जहां पारंपरिक लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, वहीं रोहन खन्ना शेरवानी में काफी जंच रहे थे। दोनों के शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस नए जोड़े को जिंदगी की इस नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। पलक पुरस्वानी 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'बड़ी देवरानी' जैसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स और 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः OTT से हटने के बाद जम्मू में 'सतलुज' की सामुदायिक स्क्रीनिंग