‘चांद मेरा दिल’ का नया पोस्टर रिलीज, आरव-चांदनी का अपडेट कल
इंटेंस लव स्टोरी
इस फिल्म को Dharma Productions बना रहा है। फिल्म में Ananya Panday चांदनी के रोल में और Lakshya आरव के किरदार में नजर आएंगे। यह एक इंटेंस लव स्टोरी फिल्म बताई जा रही है।
शर्टलेस लुक में लक्ष्य
रिलीज हुए पोस्टर में लक्ष्य शर्टलेस लुक में दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। पोस्टर पर लिखा है कि दर्शक आरव और चांदनी से मुलाकात के लिए सोमवार सुबह 11 बजे तैयार रहें।
लोगों का रिएक्शन
पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग फिल्म को लेकर उत्साहित हैं, तो कुछ लोग अनन्या पांडे को लेकर मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई लोग फिल्म के टीजर या ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
कल आएगा बड़ा अपडेट
मेकर्स ने अभी साफ नहीं बताया है कि सोमवार को क्या रिलीज होगा, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज हो सकता है।
यह भी पढ़े: आरती के बर्थडे पर कृष्णा की यादें
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/krushna-shares-memories-on-aarti-birthday/154599