Box Office Collection: 'धमाल 4' की शानदार रफ्तार, 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई लाखों में सिमटी
सिनेमाघरों में तीन फिल्मों के बीच मुकाबला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग शैली की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। एक ओर 'धमाल 4' शानदार प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी ओर 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई अब लाखों में पहुंच गई है। आइए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कितना कारोबार किया।
'धमाल 4' की कमाई लगातार मजबूत
अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और कई अन्य कलाकारों से सजी 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 83.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में फिल्म ने 83 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसकी रफ्तार अभी भी मजबूत बनी हुई है।
'अल्फा' की कमाई में आई गिरावट
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत 'अल्फा' को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। फिल्म की कमाई अब 1 करोड़ रुपये से नीचे आ गई है। सोमवार को फिल्म ने 75 लाख रुपये का कारोबार किया था, जबकि मंगलवार को इसकी कमाई बढ़कर 85 लाख रुपये रही। इसके साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 55.20 करोड़ रुपये हो गया है।
'वेलकम टू द जंगल' भी लाखों में कर रही कारोबार
कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी सिनेमाघरों में बनी हुई है, लेकिन इसकी कमाई अब करोड़ों से घटकर लाखों में पहुंच चुकी है। हालांकि फिल्म को दर्शकों का सीमित समर्थन मिल रहा है और इसकी कमाई में अब ज्यादा बढ़त देखने को नहीं मिल रही।
बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' सबसे आगे
मौजूदा समय में तीनों फिल्मों में 'धमाल 4' सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वहीं 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई अब धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-सी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहती है।
यह भी पढ़े: Dhamaal 4 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर आएगी 'धमाल 4', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम