फिल्म निर्माता शकील नूरानी को 33 वर्षीय महिला की य

मशहूर फिल्म निर्माता शकील नूरानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

Filmmaker Shakeel Noorani Arrested (File Photo)

मुंबई: गोविंदा की फिल्म 'जोरू का गुलाम' के निर्देशन के लिए मशहूर फिल्म निर्माता शकील नूरानी को 8 अगस्त को मालवानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शकील नूरानी को 33 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के बहाने घर बुलाकर किया यौन उत्पीड़न

पुलिस के मुताबिक, नूरानी ने आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के बहाने महिला को मालवानी स्थित अपने घर बुलाया था। आरोप है कि उन्होंने वहां महिला का यौन उत्पीड़न किया। मामले में यह भी आरोप है कि उन्होंने महिला को नशीली दवा दी और बाद में उसे एक कथित वीडियो दिखाकर धमकाया। मालवानी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है।

शकील नूरानी को 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद मालवानी पुलिस ने शकील नूरानी को बोरीवली हॉलिडे कोर्ट में पेश किया। आरोपी को 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। शकील की फिल्म 'जोरू का गुलाम' 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें गोविंदा के साथ दिवंगत कादर खान, ट्विंकल खन्ना और जॉनी लीवर ने अभिनय किया था। उन्होंने 'बड़े दिलवाला' का निर्देशन भी किया है, जिसमें सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढे़ं- प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती, घंटों समझाने के बाद उतरी नीचे; मचा हड़कंप