रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' में दिखेगा अब तक का सबसे अलग अंदाज, कल रिलीज होगा टीज़र
पहली फीमेल-लीड पैन-इंडिया फिल्म देते हुए 'मैसा' के मेकर्स ने अब टीजर की घोषणा करते हुए एक दमदार प्री-टीज़र वीडियो आउट कर दिया है। वीडियो में रश्मिका मंदाना का एक बेहद दमदार और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। बता दें कि फिल्म का आधिकारिक टीज़र कल रिलीज होगा।
रश्मिका का ऑन-स्क्रीन पर्सोना होगा रीडिफाइन
पैन-इंडिया सेंसेशन रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' 2026 की सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतज़ार की जा रही फिल्मों में से एक के रूप में चर्चा में बनी हुई है। रश्मिका जो अपनी परफॉर्मेंस से लगातार दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही हैं, उन्हें हमेशा से ही उनकी वर्सेटिलिटी के लिए ही नहीं बल्कि स्क्रीन पर इफर्टलेस प्रेज़ेंस, और हर किरदार में गहराई से उतरने की काबिलियत के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में अब एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म मैसा संग एक बोल्ड और बेहद दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। कहा जा सकता है कि यह किरदार उनके ऑन-स्क्रीन पर्सोना को फिर से डिफाइन करने वाला है।
आग, हंगामा और पानी से निकलती रश्मिका
फिल्म को लेकर बनी उत्सुकता के बीच मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक रोमांचक प्री-टीज़र वीडियो शेयर किया है। वीडियो में यह जानकारी दी गई है कि फिल्म का मच अवेटेड ऑफिशियल टीजर कल, यानी 20 सितंबर को रिलीज़ होने वाला है। रॉ और डरावनी विज़ुअल की झलक देने वाले प्री-टीज़र में आग के सीन, गांव में मचा हंगामा और पानी से बाहर निकलती रश्मिका का एक शानदार शॉट दिखाया गया है। वीडियो में रश्मिका के आंखों में गुस्सा और जबरदस्त इरादा नजर आ रहा है। इसमें जेक्स बिजॉय का दमदार बैकग्राउंड स्कोर सीन की इंटेंसिटी को और गहराई दे रहा है।
आदिवासी बैकग्राउंड पर इमोशनल एक्शन थ्रिलर
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हर मुश्किल के खिलाफ... वो उठ खड़ी होती है। रश्मिका मंदाना को उस अंदाज में देखिए, जैसा आपने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा।" अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में तैयार 'मैसा' एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: चर्चित वेब सीरीज 'द हाउस ऑफ़ डेविड' के तीसरे और अंतिम सीज़न की शूटिंग ग्रीस में शुरू