‘यंगर यू’ म्यूजिक वीडियो में माइली साइरस ने ताजा कीं बचपन की यादें, फैंस हुए भावुक
बचपन की यादों से भरा नया गाना
अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस Miley Cyrus का नया म्यूजिक वीडियो Younger You सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में माइली ने अपने बचपन और पुराने दिनों की यादों को दिखाया है, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं।
‘हैना मोंटाना’ से मिली थी पहचान
माइली साइरस को टीनएज में टीवी शो Hannah Montana से बड़ी पहचान मिली थी। इस शो के 20 साल पूरे होने से पहले माइली ने यह खास म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है, जो उनके पुराने सफर की याद दिलाता है।
फैंस के लिए लिखा खास मैसेज
माइली ने म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए फैंस के लिए एक भावुक मैसेज भी लिखा। उन्होंने कहा कि वह ‘हैना मोंटाना’ के 20 साल पूरे होने की खुशी फैंस के साथ मनाना चाहती हैं और यह गाना उन सभी लोगों के लिए है जो उनके साथ बड़े हुए हैं।
मिला इनोवेटर अवॉर्ड
हाल ही में Miley Cyrus को उनके म्यूजिक और क्रिएटिविटी के लिए इनोवेटर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। माइली का यह नया गाना उनके जीवन के खास पलों को दर्शाता है और फैंस को भावुक कर रहा है।
यह भी पढ़े: संजय दत्त-रणवीर का ‘आरी आरी’ शानदार डांस
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/sanjay-duttranveer-dance-to-aari-aari/152665