रणबीर कपूर और हार्दिक पांड्या के साथ नजर आए मिस्टर बीस्ट
नई दिल्ली (भारत)। अमेरिकी यूट्यूब स्टार मिस्टरबीस्ट की इंस्टाग्राम पर आई ताज़ा पोस्ट में भारतीय झलक देखने को मिली है। मिस्टरबीस्ट, जिनका असली नाम जेम्स स्टीफन “जिमी” डोनाल्डसन है, हाल ही में भारत आए थे और रविवार को उन्होंने अपनी यात्रा की कई तस्वीरें साझा कीं।
पोस्ट में भारत में बिताए उनके यादगार पलों की झलकियाँ
इस पोस्ट में भारत में बिताए उनके यादगार पलों की झलकियाँ हैं, जिनमें बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और लोकप्रिय भारतीय यूट्यूबर अजय नागर और पायल धारे से मुलाकातें शामिल हैं। मिस्टरबीस्ट ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “भारत की यात्रा शानदार रही।” पिछले महीने, मिस्टरबीस्ट ने अपने प्रशंसकों को तब चौंका दिया जब वे एक विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण की टीम के अन्य सदस्यों से मिले।
फिल्म के पर्दे के पीछे की एक विशेष रील
कार्यक्रम के दौरान, दर्शकों को फिल्म के पर्दे के पीछे की एक विशेष रील दिखाई गई, जिसमें फिल्म के महत्वाकांक्षी विज़ुअल इफेक्ट्स और इसके विशाल निर्माण की झलक मिली। रणबीर और निर्माता नमित मल्होत्रा ने मिस्टरबीस्ट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिससे प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए। रामायण की बात करें तो, इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, सनी देओल ने हनुमान और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है।
रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा आठ बार अकादमी पुरस्कार जीत चुके डीएनईजी और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से निर्मित और सोनी पिक्चर्स द्वारा विश्व स्तर पर वितरित, रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
(इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ेंः त्योहारी मौसम में सड़क विक्रेताओं को न हटाएं, वैकल्पिक स्थल दें: एनएचआरसी