'नई नवेली' ने ओपनिंग वीकेंड में दुनियाभर में ₹16.2

'नई नवेली' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज, ओपनिंग वीकेंड में दुनियाभर में कमाए ₹16.26 करोड़

Nai Naveli brings festive family fun to cinemas

हंसी और मस्ती से लेकर ढेर सारे सरप्राइज़ के पलों से भरपूर फिल्म नई नवेली सिनेमाघरों में फेस्टिव फैमिली आउटिंग को एनर्जी से भर रही है। इस तरह से अपने रिलीज़ के पहले दिन फिल्म ने शानदार ओपनिंग करते हुए दुनिया भर में ₹4.6 Cr ग्रॉस कमाई अपने नाम की, जबकि दूसरे दिन अच्छी बढ़त हासिल करते हुए फिल्म ने ₹5.7 Cr और तीसरे दिन ₹5.96 Cr की कमाई अपने नाम की है। इस तरह से फिल्म ने अच्छा परफॉर्मेंस देते हुए ओपनिंग वीकेंड पर दुनिया भर में कुल ₹16.26 Cr की ग्रॉस कमाई की है।

रामायण से कनेक्शन और देसी फैंटेसी का अनोखा मेल

नई नवेली फिल्म में रामायण के साथ इसका कनेक्शन दिखाते हुए, देसी फैंटेसी और एक अजीबो गरीब परिवार की कहानी को पेश किया गया है। इस तरह से यह कहानी एक जानी पहचानी इंडियन स्टोरीटेलिंग के साथ लार्जर देन लाइफ थिएट्रिकल एंटरटेनर भी है। अब जब दर्शक अपने परिवारों के साथ अवस्थी परिवार की कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए आ रहे हैं, तो वह फिल्म के जरिए दशहरे के जश्न के साथ हंसी, भावनाएं और त्योहार की खुशियों के रंग को खूबसूरती से महसूस कर पा रहे हैं।

पहले वीकेंड में शानदार शुरुआत के साथ 'नई नवेली' ने आने वाले हफ्ते के लिए भी स्टेज सेट कर दिया है। फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को त्योहार के मौके पर परिवार के साथ इसे देखने के लिए अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।

बालाजी मोहन के निर्देशन में सजी दमदार स्टारकास्ट

फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

अमेजन MGM स्टूडियो और कलर येलो की फिल्म, नई नवेली अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। ऐसे में फिल्म देखने के लिए अभी बुक करें अपने टिकट!

यह भी पढ़ें: रामायणम् का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर के राम और यश के रावण लुक के नए पोस्टर जारी