नोरा फतेही, जो अपने शानदार डांस और एक्टिंग के लिए

नोरा फतेही ने की श्रेया घोषाल की तारीफ, कहा – “बॉलीवुड संगीत को समझना है तो उन्हें सुनें”

नोरा फतेही, जो अपने शानदार डांस और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, अब अपनी गायकी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में अमेरिका में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल की खूब तारीफ की।

नोरा फतेही “सिएरा” के पॉडकास्ट में शामिल हुईं, जहाँ उन्होंने अपने सिंगिंग, एक्टिंग और डांसिंग करियर पर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन गायिका किसे मानती हैं, तो बिना झिझके नोरा ने श्रेया घोषाल का नाम लिया।

नोरा ने कहा – “अगर आपने बॉलीवुड के गाने नहीं सुने हैं और आप इसे समझना चाहते हैं, तो श्रेया घोषाल के गाने सुनें। वह एक सच्ची आइकन हैं। उनकी आवाज सबसे खूबसूरत आवाजों में से एक है, जो मैंने सुनी है।”

नोरा ने आगे बताया कि उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ “ओह मामा! तेतेमा” नामक गाना गाया था। इस गाने में श्रेया ने हिंदी वाला हिस्सा गाया था और नोरा ने अंग्रेजी व अन्य भागों में अपनी आवाज दी थी।

नोरा ने कहा कि श्रेया घोषाल का गायन न केवल तकनीकी रूप से परिपूर्ण है, बल्कि उसमें भारतीय संगीत की आत्मा झलकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बॉलीवुड की संगीत संस्कृति को समझना चाहता है, तो उसे श्रेया घोषाल को ज़रूर सुनना चाहिए।

नोरा की इस बात से साफ है कि वह न केवल डांस और एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं, बल्कि संगीत के प्रति उनकी समझ भी गहरी है।

यह भी पढ़े: https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/prem-chopra-admitted-to-hospital-condition-stable-recovery-expected-soon/97232

“स्थिर हैं, जल्द ठीक होंगें”...