‘तेरा यार हूं मैं’ के बाद अरिजीत सिंह, रोचक कोहली,

‘तेरा यार हूं मैं’ के बाद फिर साथ आए अरिजीत सिंह-रोचक कोहली, ‘पुराने दिन’ में दिखेगा पहला प्यार

Pahla Pyaar Doosri Baar

फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर 'तेरा यार हूं मैं' के कई साल बाद भी लिस्नर्स के दिलों में बसा हुआ है। यह गाना न सिर्फ लाखों व्यूज और स्ट्रीम हासिल कर रहा है, बल्कि आज भी सभी के पसंदीदा गानों में से एक है। ऐसे इस गाने को आकार देने वाली अरिजीत सिंह, रोचक कोहली, कुमार और लव रंजन की टीम एक बार फिर फिल्म पहला प्यार दूसरी बार के पुराने दिन गाने के लिए साथ आई है।

जवानी के पहले प्यार और मासूमियत की कहानी

जहां तेरा यार हूं मैं गाना खुद में फ्रेंडशिप में मजबूत बंधन को लिए हुए है, वहीं पुराने दिन दर्शकों को दोस्ती से जुड़े यादों के खूबसूरत पल में लेकर जाता है। इस नए  गाने में जवानी के प्यार का एहसास, छिपकर क्लासरूम में एक दूसरे को देखना, बिना बोले दिल की बात समझना, और हर दिन अपने क्रश को देखने की एक्साइटमेंट महसूस करना मौजूद है।

अरिजीत की आवाज और रोचक का बेहतरीन संगीत

इस गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है, जबकि अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। कुमार द्वारा लिखे गए गाने  ‘पुराने दिन’ में अपने कोमल और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक है, जो नए प्यार की मासूमियत और गर्माहट को पेश करता है। इस गाने के जरिए छह लीड किरदारों तुषार छिब्बर, सरगुन कौर लूथरा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्या, स्पर्श वालिया और अलीशा चोपड़ा की कहानी में एक भावनात्मक परत जुड़ता है। गाने में सभी किरदार दोस्ती से लेकर, फीलिंग्स और अपनी लव स्टोरी की शुरुआती दौर से गुजरते हुए नजर आते हैं।

संगीतकार रोचक कोहली ने बयां किए अपने जज्बात

कंपोजर रोचक कोहली कहते हैं , “‘तेरा यार हूं मैं’ को आज भी जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। ‘पुराने दिन’ के साथ मुझे लव रंजन, अरिजीत और कुमार के साथ फिर से काम करने और एक ऐसी फीलिंग को एक्सप्लोर करने की खुशी है, जो उतनी ही खास और हर किसी से जुड़ी है- पहले प्यार की मासूमियत। हमने ऐसा गाना बनाने की कोशिश की है, जो सुनने में जाना-पहचाना लगे, लेकिन फिर भी नया एहसास दे। मुझे उम्मीद है कि ‘पुराने दिन’ भी वही जादू दोबारा क्रिएट कर पाएगा और आने वाले सालों तक लोगों के दिलों से जुड़ा रहेगा।”

लिरिसिस्ट कुमार ने साझा किए कॉलेज के दिनों के अनुभव

लिरिसिस्ट कुमार आगे कहते हैं, “‘तेरा यार हूं मैं’ और ‘पुराने दिन’ दोनों ही एक जैसे इमोशनल स्पेस से आते हैं- दोस्ती और बड़े होते हुए हमारे साथ जुड़ने वाली यादों से। ‘पुराने दिन’ के जरिए मैं कॉलेज लाइफ की उस मासूमियत को दिखाना चाहता था, जब दोस्ती, पहला क्रश और छोटी-छोटी बातें भी बहुत खास लगती थीं। मेरा मकसद उस दौर के बारे में लिखना था, जिसे शायद हम पीछे छोड़ आए हैं, लेकिन उसकी फीलिंग्स आज भी हमारे साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि इन गानों के बोल लोगों को वो एहसास फिर से दिलाएंगे, जब हम यंग थे, हमारे दोस्त हमारे साथ थे और हम सब मिलकर उन पहली फीलिंग्स को महसूस कर रहे थे।”

टी-सीरीज म्यूजिक पर अवैलेबल है  यह गाना

लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंटेड फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का डायरेक्शन अनुज सैनी ने किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में पहुंचीं पूनम ढिल्लों समेत कई हस्तियां