प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'चार यार' और बॉलीवुड की

‘धूम’, ‘डॉन’ से ‘फर्जी’ तक, ‘चार यार’ से पहले दोबारा जरूर देखें क्राइम की दुनिया की ये 7 दमदार कहानियां

A gripping journey of crime, heist and survival

एक अच्छी हृष्ट स्टोरी जरूरी नहीं की हमेशा क्राइम पर आधारित हो। यह कहानी असल में बड़े प्लान, हर मूव के पीछे मौजूद दिमाग और इस सफर में अचानक आने वाले मोड़ से लेकर सब कुछ खत्म होने की कगार पर पहुंचाने वाले पल को खुद में लिए हुए होती है। बॉलीवुड से लेकर स्ट्रीमिंग तक की बात करें तो ऐसी कई कहानियां अब तक सामने आए हैं जिन्होंने आखिर तक दर्शकों को अपने साथ बांधे रखा है, वह सभी कहानियों खुद में धोखे से लेकर की जाने वाली बड़ी लूटों और हाथ से निकलने वाले हालातों को जबरदस्त तरीके से दिखाया गया है। अब इस दुनिया में दाखिल होते हुए प्राइम वीडियो की अपकमिंग क्राईम ड्रामा यार चार, चार मिडिल क्लास दोस्तों की कहानी है, जिनका एक गलत फैसला उन्हें पुलिस के ट्रगेट से लेकर अंडरवर्ल्ड की दुनिया में लेकर चला जाता है। 

तो चलिए कुछ ऐसी ही फिल्मों और सीरीज पर नजर डालते हैं जिन्होंने अपने जबरदस्त स्कीम और क्राइम की दुनिया की अनोखी कहानी के साथ दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा है।

धूम: तेज रफ्तार बाइक, बड़ी लूट और चोर-पुलिस का खेल

धूम तेज रफ्तार बाइक्स, बड़ी और खतरनाक लूट और एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी है जो अपने से एक कदम आगे रहने वाले चोर को किसी भी हद तक जाकर पकड़ने की ठान चुका होता है। कहना होगा कि इस फिल्म ने आने के साथ क्राइम जॉनर को देखने का तरीका ही बदल दिया। फिल्म में एक के बाद एक बड़ी लूट को जॉन अब्राहम का किरदार कबीर अंजाम दे रहा होता है, और उसे रोकने के लिए अभिषेक बच्चन (जय दीक्षित) और उदय चोपड़ा (अली) को पुलिस के किरदार में देखा जाता है। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों में कभी न भूलने वाली लूट, शानदार अंदाज वाले चोर और तेज रफ्तार पीछा करने वाले सीक्वेंस लगातार देखने को मिले हैं, जो ‘धूम’ की पहचान भी हैं।

डॉन: जब पहचान का धोखा बन जाए सबसे बड़ा हथियार

अंडरवर्ल्ड डॉन और विजय जो कि हमशक्ल हैं, उन्हें पुलिस द्वारा क्राइम की दुनिया के नेटवर्क को खत्म करने के लिए बदला जाता है। ‘डॉन’ में विजय अपनी असली पहचान छिपाकर दोहरी जिंदगी के खतरनाक खेल को अंजाम दे रहा होता है। फिल्म में धोखा, अनजाने ट्विस्ट और टर्न के अलावा कई सस्पेंस से भरे पल हैं। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, अर्जुन रामपाल, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी स्टारर यह फिल्म आखिर तक दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि असल में इस खेल की कमान किसके हाथों में है।

फर्जी: नकली नोटों का खेल, जहां हर दांव पड़ता है भारी

कहानी की शुरुआत सनी के दादाजी के प्रिंटिंग प्रेस को बचाने से होती है, जो देखते ही देखते एक बड़े क्रिमिनल ऑपरेशन में तब्दील हो जाती है। शाहिद कपूर का किरदार फर्जी में एक टैलेंटेड आर्टिस्ट का होता है, जिसे समझ में आता है कि वह अपनी काबिलियत का इस्तेमाल नकली नोट बनाने में कर के एक अलग जिंदगी की शुरुआत कर सकता है। अब जैसे जैसे खेल के दांव ऊंचे होने लगते हैं, उसे लेकर रिस्क भी बढ़ता जाता है। इस तरह से सनी खुद को माइकल (विजय सेतुपति) के साथ एक खतरनाक 'चूहे-बिल्ली के खेल' में फंसा हुआ पाता है। दरअसल, माइकल एक टास्क फोर्स अधिकारी होता है। प्राइम वीडियो सीरीज को राज एंड डीके ने क्रिएट किया है, जिसकी दुनिया में नकली नोटों से कामयाबी जितनी जल्दी मिलती है उतनी जल्दी कभी न सोचा गए नतीजे भी देखने मिलते हैं।

बंटी और बबली: छोटे शहर के दो ठग, बड़े-बड़े कारनामे

हर चोरी में बंदूक के साथ गैंगस्टर की मौजूदगी होनी जरूरी नहीं है और इस बात को साबित किया है अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'बंटी और बबली'। फिल्म में राकेश और विम्मी भले ही छोटे शहर से होते हैं लेकिन उनके सपने बड़े होते हैं। अब इन्हीं सपनों को पूरा करने के लिए वे ठगी की राह अपना कर भारत के सबसे आकर्षक ठग जोड़ी के रूप में उभरकर सामने आते हैं। यह जोड़ी ताजमहल बेचने से लेकर अमीरों को ठगने तक से सभी के नजरों में हीरो बन जाती है, लेकिन इनका यह ठगी का कारोबार तब खरते में पड़ जाता है जब अमिताभ बच्चन द्वारा निभाया गया एक जिद्दी पुलिस अफसर का किरदार उन्हें पकड़ लेता है। फिल्म 'बंटी और बबली' ठगी पर बनी महत्वाकांक्षा और 'जुगाड़' की जबरदस्त कहानी पेश करती है। यह दिखाती है कि जब आपके पास खोने के लिए कुछ न हो, तो एक बड़ा सपना आपको किस हद तक लेकर जा सकता है।

स्पेशल 26: नकली अफसर बनकर असली लूट का खतरनाक खेल

'स्पेशल 26' में पूरा खेल एक सीधी-सी चाल पर टिका है: नकली छापे को असली दिखाना। असल ज़िंदगी की घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म ठगों के एक ग्रुप की कहानी है, जो सीबीआई और इनकम टैक्स अफसर बनकर अमीर बिज़नेसमैन और नेताओं को निशाना बनाते हैं। अजय सिंह के किरदार में अक्षय कुमार की अगुवाई में, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी और जिमी शेरगिल के साथ, ये फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है, क्योंकि गैंग के बारीकी से बनाए गए ऑपरेशन पर एक पक्के इरादे वाली जांच के ज़रिए पर्दाफाश होने का खतरा मंडराने लगता है।

क्रू: मजबूरी में शुरू हुआ सोने की तस्करी का खेल

कोई भी क्रिमिनल एंटरप्राइज़ किसी मास्टर प्लान से शुरू नहीं होता। 'क्रू' में, एयरलाइन के आर्थिक स्थिति के खराब होने से तीन फ्लाइट अटेंडेंट खुद को गोल्ड स्मगलिंग रैकेट में फंसा हुआ पाती हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन ने गीता, जैस्मिन और दिव्या का किरदार निभाया है। यह तीनों औरतें फिल्म में अपने खराब हालात से बाहर निकलने की राह ढूंढते हुए, ऐसी स्थिति में पहुंच जाती हैं, जहां उन्हें कई तरह के उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

चार यार: चार दोस्तों का एक फैसला, जो जिंदगी बदल देगा

प्राइम वीडियो की आने वाली हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ 'चार यार' हीस्ट, कॉन और हाई-स्टेक्स क्राइम कहानियों की इस लिस्ट में खुद का नाम जोड़ने जा रही है। इस सीरिया में इन चार दोस्तों द्वारा लिया गया एक गलत फैसला उन्हें एक ऐसी राह पर छोड़ देता है, जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। सीरीज की कहानी 2000 के दशक की शुरुआत के मुंबई के बैकड्रॉप पर सेट चार दोस्त जय, टोनी, साहिल और समीर की कहानी पेश करती है। यह चार मिडिल-क्लास दोस्त जिनका एक भाग्य बदल देने वाला फैसला उन्हें क्राइम की दुनिया के अंधेरों में खींच लेता है, और वो इस तरह से गैंगस्टर्स और पुलिस दोनों के बीच फंस जाते हैं।

इसमें बतौर लीड पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता नजर आ रहे हैं, साथ ही साईं तम्हाणकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। यह सीरीज़ 8-एपिसोड वाली है, जिसमें जैसे-जैसे उनके प्लान असफल होने लगते हैं, खतरनाक मुठभेड़ें और तेज़ रफ़्तार कार चोरियाँ उनकी मुश्किलें बढ़ा देती हैं। अब चारों दोस्तों को ज़िंदा रहने के लिए ऐसी दुनिया का सामना करना होगा, जो उनके लिए बिल्कुल नई है। यह एक ऐसी दुनिया है जहां उनकी एक छोटी-सी गलती भी सब कुछ खत्म कर सकती है।

उम्मीदों से परे मोड़ लेती क्राइम की दुनिया

बड़ी-बड़ी लूट और सोच-समझकर रची गई साजिशों से लेकर अचानक नया मोड़ ले लेने वाले प्लान तक, ये कहानियां दिखाती हैं कि क्राइम की दुनिया में चीजें शायद ही कभी प्लान के मुताबिक होती हैं। ‘चार यार’ में दोस्तों का एक नया ग्रुप भी जल्द ही जानने वाला है कि उनका एक फैसला उन्हें कितनी दूर ले जा सकता है और वापस लौटने के लिए उन्हें इसकी कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ‘चार यार’ का प्रीमियर 23 अक्टूबर 2026 को सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा।

यह भी पढ़ें: ‘रामायणम्’ में यश के रावण तांडव की झलक जारी, 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म