प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल

प्रियंका चोपड़ा ने किया वेंटिलेटर 2 का ऐलान, 2027 में रिलीज होगा फिल्म का सीक्वल

Priyanka Chopra Announces Ventilator 2, Film to Release in 2027

मुंबई (महाराष्ट्र)। एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 2016 की नेशनल अवॉर्ड विजेता मराठी फिल्म वेंटिलेटर के सीक्वल वेंटिलेटर 2 की घोषणा की है। यह फिल्म उनके प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में प्रियंका एक बार फिर फिल्ममेकर राजेश मापुस्कर के साथ काम कर रही हैं, जो सीक्वल के राइटर और डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है।

राजेश मापुस्कर फिर संभालेंगे निर्देशन की जिम्मेदारी

2016 में रिलीज हुई ओरिजिनल मराठी फिल्म वेंटिलेटर का निर्देशन राजेश मापुस्कर ने किया था। अब वह इसके सीक्वल के लिए लेखक और निर्देशक दोनों भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट को अपनी प्रोडक्शन जर्नी के अहम प्रोजेक्ट्स में से एक बताया है। सीक्वल के जरिए एक बार फिर उस कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसने बतौर प्रोड्यूसर प्रियंका की पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने साझा की घोषणा

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वेंटिलेटर 2 की घोषणा करते हुए ओरिजिनल फिल्म के पीछे के विजन और अर्थपूर्ण कहानियां बनाने के अपने उद्देश्य को साझा किया। उन्होंने लिखा,

“10 साल पहले, @purplepebblepictures के साथ, मैंने तय किया कि मैं ऐसी कहानियाँ बताना चाहता हूँ जिनका कोई मतलब हो। वेंटिलेटर कंपनी में हमारे लिए उन बहुत ज़रूरी कहानियों में से एक थी। एक दशक बाद, हम इसे और भी बहुत कुछ के साथ वापस ला रहे हैं…”

प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा और राजेश मापुस्कर करेंगे प्रोड्यूस

वेंटिलेटर 2 का निर्माण प्रियंका चोपड़ा, डॉ. मधु चोपड़ा और राजेश मापुस्कर मिलकर करेंगे। फिल्म को पर्पल पेबल पिक्चर्स और मैगिज पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज का साल 2027 तय किया है। हालांकि, अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पर्पल पेबल पिक्चर्स ने बनाई अर्थपूर्ण कहानियों की पहचान

प्रियंका चोपड़ा ने पर्पल पेबल पिक्चर्स की शुरुआत नए टैलेंट को मौका देने और दर्शकों तक अलग तरह की कहानियां पहुंचाने के उद्देश्य से की थी। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत वेंटिलेटर, पाहुना: द लिटिल विजिटर्स, फायरब्रांड, पानी, द स्काई इज़ पिंक, द व्हाइट टाइगर, टू किल ए टाइगर और अनुजा जैसी फिल्में बनाई गई हैं। इन प्रोजेक्ट्स को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पहचान मिली है।

वेंटिलेटर और पानी को मिले नेशनल फिल्म अवॉर्ड

पर्पल पेबल पिक्चर्स की फिल्मों ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। ओरिजिनल मराठी फिल्म वेंटिलेटर ने तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते थे। वहीं, फिल्म पानी को एनवायरनमेंट कंजर्वेशन और प्रिजर्वेशन पर बेस्ट फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा प्रोडक्शन हाउस की इंटरनेशनल फिल्मों द व्हाइट टाइगर, टू किल ए टाइगर और अनुजा को एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिले हैं।

परिवार के रिश्तों और भावनाओं पर आधारित थी पहली फिल्म

साल 2016 में रिलीज हुई वेंटिलेटर की कहानी कामेरकर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती थी। फिल्म में गणेश चतुर्थी से कुछ समय पहले परिवार के एक बुजुर्ग रिश्तेदार को वेंटिलेटर पर रखे जाने के बाद परिवार के सदस्य अस्पताल में इकट्ठा होते हैं। राजेश मापुस्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ह्यूमर और इमोशन के जरिए पारिवारिक रिश्तों, पीढ़ियों के बीच अंतर, अनसुलझे तनाव और आपसी सुलह को दिखाया गया था।

पहली फिल्म ने जीते थे तीन नेशनल अवॉर्ड

वेंटिलेटर को तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले थे। इनमें राजेश मापुस्कर को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिला था। इसके अलावा फिल्म को बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए भी सम्मानित किया गया था। अब इसके सीक्वल वेंटिलेटर 2 की घोषणा के साथ इस चर्चित मराठी फिल्म की कहानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। फिल्म की रिलीज 2027 में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के युवाओं का पायलट बनने का सपना होगा आसान, दरभंगा एयरपोर्ट पर खुलेगा ट्रेनिंग सेंटर