Rajinikanth 75th Birthday : 75 साल के हुए रजनीकांत, कंडक्टर से सुपरस्टार तक का सफर
Rajinikanth 75th Birthday : रजनीकांत 12 दिसंबर 2025 को 75 साल के हो गए हैं. जन्मदिन के मौके पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें बधाई दी. रजनीकांत का जीवन संघर्ष और सफलता एक मिसाल बन गई.
बचपन में आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं थी. जिसके चलते उन्होंने कुली, कारपेंटर और छोटे-मोटे काम किए. बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर की नौकरी की. उनके अंदर स्टार हमेशा से था. टिकट काटते समय उनका अंदाज अलग था.
लोग उनकी बस में सफर करने के लिए लाइन लगाते थे. दोस्त ने उनकी प्रतिभा को पहचाना. उनके दोस्त राज बहादुर ने आर्थिक मदद की. मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाया. उन पर महान निर्देशक के बालाचंदर की नजर पड़ी. उन्होंने कहा कि अगर तुम तमिल सीख लो तो मैं तुम्हें अपनी फिल्म में मौका दूँगा. रजनीकांत ने भाषा सीख ली और 1975 में उन्हें अपूर्वा रागंगल में पहला मौका मिला.
इस फिल्म से दोबारा चमका करियर..
शुरुआत में उन्हें निगेटिव रोल मिले. इसमें शराबी, बदमाश, विलेन का रोल शामिल है. उन्हें खलनायक के रूप में भी लोग पसंद करने लगे. हालांकि 70 के दशक के अंत में उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं. एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का भी फैसला ले लिया. उन्हें अभिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का रीमेक करने का मौका मिला. यह फिल्म टर्निंग पॉइंट रही. 1980 में बिल्ला फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म को खूब सराहा गया. फिल्म 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगी रही.
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि मेरे प्रिय मित्र और कई फिल्मों के सह-कलाकार 'महान' राजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपने अपने दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता और उपलब्धियों से हम सभी को गौरवान्वित किया है. आप दक्षिण भारत/भारतीय सिनेमा का गौरव हैं. आपके अच्छे स्वास्थ्य और सुख की कामना करते हैं. आपकी पत्नी लता, बेटियों ऐश्वर्या, सौंदर्या और परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/former-home-minister-shivraj-patil-passes-away-pm-modi-expressed-grief/100961