रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' आज सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज, फैंस में जश्न का माहौल
चेन्नई (तमिलनाडु)। सुपरस्टार रजनीकांत, जिन्हें प्यार से “थलाइवर” कहा जाता है, की फैन फॉलोइंग बेमिसाल है। आज फिल्म 'जेलर 2' रिलीज हो रही है और देशभर में, खासकर दक्षिण भारत में, उनके प्रशंसक जश्न के मूड में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर अपार उत्साह है।
सुबह-सुबह सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़
पटाखे फोड़ने और पहले दिन पहले शो के लिए सुबह-सुबह सिनेमाघरों में उमड़ने से लेकर पूजा-अर्चना करने तक, प्रशंसक 'जेलर 2' की रिलीज को अपने-अपने खास तरीके से मना रहे हैं और फिल्म के पहले दिन को एक भव्य उत्सव में बदल रहे हैं।
प्रशंसक कर रहे 'जेलर 2' की सफलता के लिए प्रार्थना
कुछ प्रशंसकों ने तो मदुरै के तिरुपरनकुंड्रम स्थित श्री वेयिल उगंथा अम्मन कोविल में अंगप्रदक्षिणाम भी किया और 'जेलर 2' की सफलता के लिए प्रार्थना की। वहीं, रिलीज से एक दिन पहले, रजनीकांत की बेटी और निर्देशक सौंदर्या रजनीकांत ने चेन्नई में एक प्रमोशनल एलईडी बैनर का अनावरण किया।
(इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में स्टारलिंक पर प्रतिबंध: एलोन मस्क की आलोचना तेज