रिशभ शेट्टी प्रस्तुत MAGICC शॉर्ट फिल्म 5 भाषाओं म

कांतारा फेम रिशभ शेट्टी ने पेश की शॉर्ट फिल्म 'MAGICC', यूट्यूब पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज

Rishab Shetty's short film 'MAGICC' released

मुंबई (महाराष्ट्र)। 'कांतारा' जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी देने के बाद रिशभ शेट्टी ने अपनी शानदार कहानी कहने की कला और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। वह हमेशा से अच्छी कहानियों को बढ़ावा देने में विश्वास रखते हैं और इसी सोच के साथ अब उन्होंने 'MAGICC' नाम की शॉर्ट फिल्म को भी अपना समर्थन दिया है।

MAGICC में दिखेगा आवाज़ और खामोशी का सफर

रिशभ शेट्टी द्वारा प्रस्तुत शॉर्ट फिल्म 'MAGICC' अब रिशभ शेट्टी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म का निर्देशन डेब्यू कर रहे शिवाचिरंथाना ने किया है, जबकि आदित्य बी. पूजार इस फिल्म से बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत कर रहे हैं। पांच भाषाओं में रिलीज हुई 'MAGICC' एक ऐसी कहानी है, जो आवाज़, खामोशी और खुद को समझने के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी की सोच एक खास पंक्ति में दिखाई देती है:

MAGICC को संवारने में जुटी शानदार क्रिएटिव और टेक्निकल टीम

फिल्म की कहानी मशहूर लेखक जोगी (गिरीश राव हटवार) ने लिखी है। 'MAGICC' का निर्माण रिशभ शेट्टी, वी. रवि कुमार, आदित्य बी. पूजार और शिवाचिरंथाना ने किया है। इस प्रोजेक्ट का सह-निर्माण मैनप्रसाद क्रिएशंस और शटर स्पेस ने किया है। फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफी भुवन रेड्डी ने, संगीत नचिकेता शर्मा ने, एडिटिंग गौतम साराटूर ने और साउंड डिजाइन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एम. आर. राजाकृष्णन ने संभाला है। कलर ग्रेडिंग रमेश सी. पी. ने, आर्ट डायरेक्शन धरनी गंगेपुत्र ने और पोस्ट-प्रोडक्शन की जिम्मेदारी रोहित चिकमगलूर ने संभाली है। पोस्टर डिजाइन अनीश शर्मा और पाटा पोस्टर्स ने किया है।

नई प्रतिभाओं को लगातार मौका दे रहे रिशभ शेट्टी

'MAGICC' अब कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। रिशभ शेट्टी एक बार फिर नए हुनर और नई प्रतिभाओं को मौका देने के अपने सिलसिले को आगे बढ़ा रहे हैं। 'कांतारा' जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी देने के बाद रिशभ शेट्टी ने अपनी शानदार कहानी कहने की कला और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। वह हमेशा से अच्छी कहानियों को बढ़ावा देने में विश्वास रखते हैं और इसी सोच के साथ अब उन्होंने 'MAGICC' नाम की शॉर्ट फिल्म को भी अपना समर्थन दिया है।

पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

रिशभ शेट्टी द्वारा प्रस्तुत शॉर्ट फिल्म 'MAGICC' अब रिशभ शेट्टी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म का निर्देशन डेब्यू कर रहे शिवाचिरंथाना ने किया है, जबकि आदित्य बी. पूजार इस फिल्म से बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत कर रहे हैं। पांच भाषाओं में रिलीज हुई 'MAGICC' एक ऐसी कहानी है, जो आवाज़, खामोशी और खुद को समझने के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी की सोच एक खास पंक्ति में दिखाई देती है।

मशहूर लेखक जोगी ने लिखी है MAGICC की दिलचस्प कहानी

फिल्म की कहानी मशहूर लेखक जोगी (गिरीश राव हटवार) ने लिखी है। 'MAGICC' का निर्माण रिशभ शेट्टी, वी. रवि कुमार, आदित्य बी. पूजार और शिवाचिरंथाना ने किया है। इस प्रोजेक्ट का सह-निर्माण मैनप्रसाद क्रिएशंस और शटर स्पेस ने किया है। फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफी भुवन रेड्डी ने, संगीत नचिकेता शर्मा ने, एडिटिंग गौतम साराटूर ने और साउंड डिजाइन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एम. आर. राजाकृष्णन ने संभाला है। कलर ग्रेडिंग रमेश सी. पी. ने, आर्ट डायरेक्शन धरनी गंगेपुत्र ने और पोस्ट-प्रोडक्शन की जिम्मेदारी रोहित चिकमगलूर ने संभाली है। पोस्टर डिजाइन अनीश शर्मा और पाटा पोस्टर्स ने किया है। 'MAGICC' अब कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है।

यह भी पढ़ें: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वाइब' का टाइटल ट्रैक 'ऐसी मेरी वाइब' हुआ रिलीज, दिखा फुल स्वैग