Sardar 2 Teaser: कार्थी और एसजे सूर्या अभिनीत की फ

Sardar 2 का टीज़र हुआ रिलीज, सिनेमाघरों में इस दिन आएगी फिल्म

Sardar 2 Teaser Release (File Photo)

Sardar 2: कार्थी और एसजे सूर्या अभिनीत की फिल्म 'सरदार 2' का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसमें दोनों के बीच एक्शन से भरपूर कहानी की झलक मिलती है। 01 मिनट और 53 सेकंड के इस टीज़र में कार्थी के सामने एक नई चुनौती पेश की गई है, जो फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। 

नया दुश्मन, जो उनके लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला है, कोई और नहीं बल्कि एसजे सूर्या हैं, जो खुद को "शो स्टीलर" कहते हैं। मुख्य भूमिकाओं के अलावा, फिल्म में मालविका मोहनन, आशिका रंगनाथ, योगी बाबू, राजिशा विजयन और अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म को पीएस मिथ्रन ने लिखा और निर्देशित किया है। कार्थी ने टीज़र को अपने फेसबुक हैंडल पर शेयर किया।

10 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

'सरदार 2' पहली फिल्म 'सरदार' का सीक्वल है, जो एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है जिसमें कार्थी ने पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाई थी। पहली फिल्म में राजिशा, राशि खन्ना, चंकी पांडे, लैला, ऋत्विक, मुनीशकांत, अविनाश, युगी सेतु और बालाजी शक्तिवेल ने अभिनय किया था। सीक्वल का निर्माण एस. लक्ष्मण कुमार और ईशान सक्सेना ने किया है। यह फिल्म 10 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

एक भारतीय तमिल भाषा की जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म थी 'सरदार' 

'सरदार' एक भारतीय तमिल भाषा की जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन पीएस मिथ्रन ने किया था और प्रिंस पिक्चर्स के बैनर तले एस. लक्ष्मण कुमार ने इसका निर्माण किया था। फिल्म में कार्थी ने दोहरी भूमिका निभाई थी। साथ ही राशि खन्ना, राजिशा विजयन, चंकी पांडे, लैला, ऋत्विक, मुनीशकांत, अविनाश, युगी सेतु और बालाजी शक्तिवेल ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 

(एएनआई)

ये भी पढ़ें- नीम करौली बाबा की विरासत पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की नई रिलीज डेट घोषित