सुहाना खान के लिप-सिंक वीडियो पर शाहरुख खान ने ली चुटकी, मजेदार कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान
मुंबई (महाराष्ट्र)। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का गाना तू मिल जाए इन दिनों म्यूजिक लवर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में एक इवेंट के लिए तैयार होते हुए अपना बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह फिल्म के लेटेस्ट ट्रैक को आसानी से गुनगुनाती नजर आ रही हैं। सुहाना के इस वीडियो पर अब खुद शाहरुख खान ने अपने खास मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
लिरिक्स याद रखने पर शाहरुख ने ली चुटकी
सुहाना खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए शाहरुख खान ने गाने के लिरिक्स याद रखने की उनकी काबिलियत पर चुटकी ली। उन्होंने लिखा, "तुम्हें लिरिक्स कैसे याद हैं!!! मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था क्योंकि एड बहुत तेज़ गाते हैं!!!” शाहरुख का यह मजेदार कमेंट सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है। पिता-बेटी के बीच हुई इस हल्की-फुल्की बातचीत ने फैंस का भी ध्यान आकर्षित किया है।
तू मिल जाए गाने को मिल रहा है दर्शकों का प्यार
फिल्म किंग के गाने तू मिल जाए में शाहरुख खान की स्क्रीन प्रेजेंस बेहद शानदार नजर आ रही है। गाना रिलीज होने के बाद से ही म्यूजिक लवर्स के बीच खास एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। वहीं, शाहरुख खान के मजेदार कमेंट ने भी इस ट्रैक को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। गाने को मिल रहे प्यार के साथ दर्शकों की फिल्म के प्रति बेसब्री भी बढ़ती जा रही है।
24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म किंग
शाहरुख खान की फिल्म किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के गाने तू मिल जाए को मिल रही पसंदगी और शाहरुख खान के इस मजेदार रिएक्शन के बीच दर्शकों की नजरें अब फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद का नाम बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह के नाम पर रखने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र