रामायणम् के गाने जय जय राम की सिद्धार्थ आनंद ने ता

रामायणम् के जय जय राम गाने के मुरीद हुए सिद्धार्थ आनंद, बोले- बार बार सुनने का मन कर रहा

Siddharth Anand Praises Ramayanam Song Jai Jai Ram

मुंबई (महाराष्ट्र)। फिल्म रामायणम् के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘जय जय राम’ की निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गाने को शानदार बताते हुए लिखा कि इसे बार-बार सुनने का मन कर रहा है। ए.आर. रहमान के संगीत से सजे इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।

सिद्धार्थ आनंद ने पोस्ट में क्या लिखा?

सिद्धार्थ आनंद ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जय जय राम, इसे बार-बार सुनने का मन कर रहा है! गाना बहुत ही शानदार है!” उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ #Ramayana का भी इस्तेमाल किया। यह प्रतिक्रिया गाना रिलीज होने के बाद सामने आई है। ‘जय जय राम’ को आध्यात्मिक आरती के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

<blockquote lang="en" dir="ltr">Jai Jai Ram 🙏🏼 <br>It’s on loop! The song is just DIVINE! <a href="https://x.com/hashtag/Ramayana?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#Ramayana</a></p>&mdash; Siddharth Anand (@justSidAnand) <a href="https://x.com/justSidAnand/status/2099523342437114270?ref_src=twsrc%5Etfw">September 14, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

ए.आर. रहमान ने कंपोज किया गाना

जय जय राम को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। इसके शब्द भगवान राम की दया, रक्षा और धर्म के गुणों को प्रस्तुत करते हैं। गाने में बार-बार राम का नाम भक्ति का एहसास कराता है।

रामायणम् के ट्रेलर को मिला रिस्पॉन्स

रामायणम् भारतीय सिनेमा के बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टिकल्स में से एक बनने जा रही है। फिल्म भारत के साथ विदेशों में भी चर्चा बटोर रही है और दर्शक इसका इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। ट्रेलर को चारों ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म में नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायणम् में रणबीर कपूर श्री राम के किरदार में दिखाई देंगे। साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे। रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माण के लिए देश-दुनिया की बड़ी क्रिएटिव टीमों को साथ लाया गया है।

दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला पार्ट

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार अकादमी अवॉर्ड जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ फिल्म को प्रोड्यूस किया है। भारत को छोड़कर दुनियाभर में सोनी पिक्चर्स फिल्म को रिलीज करेगी। रामायणम् का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म की रिलीज पर दर्शकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:   किंग की 24 दिसंबर रिलीज कन्फर्म, शाहरुख खान बोले- अभी तो किंग अकेला काफी है