अभिनेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने

मातृत्व की आपकी यात्रा सुखमय हो: स्मृति ईरानी ने होने वाली मां करिश्मा तन्ना को शुभकामनाएं

Smriti Irani Extends Best Wishes to Mom-to-Be Karishma Tanna

मुंबई, (महाराष्ट्र)। अभिनेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी  को-एक्टर करिश्मा तन्ना को मातृत्व की नई यात्रा  के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में साथ काम कर चुकी हैं करिश्मा और स्मृति

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में साथ काम कर चुकीं करिश्मा और स्मृति की यह मुलाकात बेहद खास रहीं। करिश्मा ने पुराने दिनों को याद करते हुए इस खास पल को "फुल सर्कल मोमेंट" बताते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कीं।

स्मृति ने करिश्मा के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया 

तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ने करिश्मा के लिए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि कभी सेट के गलियारों में दौड़ती एक लड़की को देखने वाली मैं आज उसी लड़की को मां बनने की तैयारी करते देख गर्व महसूस कर रही हुं। उन्होंने करिश्मा की मातृत्व यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया अध्याय उनके जीवन में खुशियां लेकर आए।

करिश्मा ने पति वरुण बंगेरा संग अप्रैल 2026 में दी थी खुशखबरी

गौरतलब है कि करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा ने अप्रैल 2026 में अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी साझा की थी। दंपति अगस्त 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।करिश्मा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज का आनंद ले रही हैं और लगातार प्रशंसकों के साथ अपनी जीवन यात्रा की झलकियां साझा कर रही हैं। वहीं, स्मृति और करिश्मा की यह मुलाकात प्रशंसकों के बीच चर्चा का कारण बनी  हुई है।

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश: क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों का विवाद बना हिंसक संघर्ष; मासूम समेत दो घायल