महाष्टमी पर सौरव गांगुली ने राजकुमार राव और अंकुर

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे राजकुमार राव और अंकुर गर्ग, दादा ने कराई कोलकाता के मशहूर पंडालों की सैर

Sourav Ganguly Welcomes Rajkummar Rao and Ankur Garg on Maha Ashtami

कोलकाता (पंश्चिम बंगाल)। सौरव गांगुली ने कोलकाता में महाष्टमी के मौके पर राजकुमार राव और प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग का अपने घर पर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दोनों को शहर के मशहूर दुर्गा पूजा पंडालों की सैर कराई। इस खास मुलाकात में बंगाल के लोकप्रिय क्रिकेट दिग्गज और पर्दे पर उनका किरदार निभाने जा रहे अभिनेता एक साथ नजर आए।

गांगुली परिवार के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए मेहमान

जश्न की शुरुआत सौरव गांगुली के घर से हुई, जहां उन्होंने राजकुमार राव और अंकुर गर्ग की मेजबानी की। तीनों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और परिवार के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होकर माता का आशीर्वाद लिया।

मैडॉक्स स्क्वायर और एलेन पार्क के पंडालों में पहुंचे तीनों

सौरव गांगुली, राजकुमार राव और अंकुर गर्ग ने कोलकाता के मशहूर उत्सव स्थलों मैडॉक्स स्क्वायर और एलेन पार्क का दौरा किया। तीनों ने शहर के भक्तिमय माहौल का आनंद लिया और माता से प्रार्थना की। यह मुलाकात दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी के सफर का खास हिस्सा बनी, जहां फिल्म की कहानी से जुड़े अभिनेता क्रिकेट दिग्गज के अपने शहर में उनके साथ नजर आए। इस मुलाकात ने दर्शकों को रील और रियल लाइफ के दिग्गज की खास झलक दिखाई।

14 मई 2027 को रिलीज होगी 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी'

दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। इसे गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज़ और DBL प्रस्तुत कर रहे हैं। लव फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 14 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:   लोनी के जावली गांव में सड़क पर जल समाधि लेकर विरोध