खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में सजी सितारों की महफिल, तृषा समेत कई बड़े कलाकार पहुंचे
गोवा: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और नेता खुशबू सुंदर की बड़ी बेटी अवंतिका की शादी गोवा में धूमधाम से संपन्न हुई। इस खास मौके पर साउथ और बॉलीवुड फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
शादी में पहुंचे कई बड़े सितारे
शादी समारोह में चिरंजीवी, नागार्जुन अक्किनेनी, अमला अक्किनेनी, वेंकटेश और तृषा कृष्णन समेत कई साउथ कलाकार मौजूद रहे। सभी पारंपरिक पहनावे में नजर आए और परिवार के साथ इस खुशी के मौके का हिस्सा बने।
तृषा की मौजूदगी पर हुई चर्चा
शादी में अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह चिरंजीवी और उनके परिवार से बातचीत करती नजर आईं। उनकी मौजूदगी को लेकर फैंस ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।
फैंस ने विजय की गैरमौजूदगी पर किए सवाल
शादी में कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि परिवार ने उन्हें शादी का निमंत्रण दिया था। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने उनकी गैरमौजूदगी को लेकर भी चर्चा की और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर का पारंपरिक अंदाज
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी शादी में शामिल हुए। दोनों दक्षिण भारतीय पारंपरिक परिधान वेष्टि और मुंडू पहनकर पहुंचे। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर फैंस ने इसकी जमकर तारीफ की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
शादी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। फैंस सितारों के पारंपरिक लुक और शादी की भव्यता की खूब तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: नीलम कोठारी ने याद किए 80-90 के दशक के दिन, बोलीं- उस दौर की सादगी आज भी सबसे खास