सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'घायल' 7 अगस्त से चुनिंद

36 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है सनी देओल की फिल्म 'घायल', इस दिन होगी रिलीज

Sunny Deol Film Ghayal Re Release (File Photo)

Bollywood News: सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज होनी है, लेकिन इससे पहले दोनों की पहली और यादगार फिल्म 'घायल' बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। यह फिल्म 7 अगस्त को चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। ज़ी स्टूडियोज़ ने गुरुवार को फिल्म से सनी का लुक शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "तैयार हो जाओ असली एक्शन हीरो का दम देखने बड़े पर्दे पर, फिर एक बार- 'घायल' 7 अगस्त से चुनिंदा सिनेमाघरों में वापस आ रही है".

फिल्म घायल ने 36 साल किए पूरे

'घायल' ने 22 जून, 2026 को 36 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेता सनी देओल ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए इस हिट एक्शन ड्रामा की शूटिंग को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के विश्वास और निर्देशक राजकुमार संतोषी के लेखन ने ही इस फिल्म को संभव बनाया। सनी ने फिल्म के अपने यादगार दृश्यों वाला एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "पापा के विश्वास और राज के लेखन ने घायल को संभव बनाया। आपके प्यार ने इसे अमर बना दिया।"

फिल्म में इन कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका

'घायल' में अजय मेहरा द्वारा अपने परिवार और खुद के लिए न्याय की लड़ाई को दिखाया गया है। फिल्म में उनकी प्रेमिका वर्षा भारती का किरदार निभाने वाली मीनाक्षी शेषाद्री हमेशा उनके साथ थीं। अमरीश पुरी द्वारा निभाए गए बलवंत राय के किरदार को भी खूब सराहा गया। यह एक ऐसा किरदार है जिसे भूलना मुश्किल है। फिल्म में उनके साथ कुलभूषण खरबंदा, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी और ओम पुरी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने काम किया था। उन्हें पंकज कपूर और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री जयभारती के साथ संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पुरस्कार (विशेष जूरी पुरस्कार) भी दिया गया। 

(इनपुट: ANI)