फैंस के फेवरेट कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदान

विजय–रश्मिका की शादी बस कुछ घंटों में बनेंगे जीवनसाथी

Celebrity Wedding

शादी का काउंटडाउन शुरू

फैंस के फेवरेट कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। उदयपुर में उनकी ग्रैंड वेडिंग का मंडप सज चुका है और कुछ ही घंटों में दोनों सात फेरे लेंगे। पिछले तीन दिनों से प्री-वेडिंग फंक्शन की धूम मची हुई है।

 हल्दी से हुई शुभ शुरुआत

25 फरवरी को दोनों की हल्दी की रस्म हुई। पीले फूलों, गुलाब और लिली से सजी सजावट ने माहौल को और खूबसूरत बना दिया। हल्दी की तस्वीरों में ‘Rushie’ और ‘Vijay’ नाम की नेम प्लेट्स ने रोमांटिक टच जोड़ दिया।

 संगीत में हाथ थामकर एंट्री

शाम को हुए संगीत समारोह में कपल ने साथ में एंट्री ली। रश्मिका सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं, वहीं विजय ब्लैक शेरवानी में रॉयल अंदाज में नजर आए।

  • दो परंपराओं से होगी शादी
  • यह शादी दो संस्कृतियों का सुंदर संगम होगी।
  • पहले तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह होगा।
  • इसके बाद कोडवा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई जाएंगी।

पंडित जी भी पहुंचे उदयपुर

शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और पंडित जी भी एक दिन पहले ही उदयपुर पहुंच गए थे।

हमेशा के लिए एक-दूजे के नाम

अब बस इंतजार है उन सात फेरों का, जिनके साथ ‘विरोश’ की लव स्टोरी एक नए और खूबसूरत सफर में बदल जाएगी।

यह भी पढ़े: ‘रागिनी 3’ में जुनैद-तमन्ना साथ

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/junaid-tamannaah-in-ragini-3/140647