कोलकाता। बीजेपी ने टीएमसी की ओर से एसआइआर का विरोध

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगेगा ?

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगेगा ? 

भाजपा ने शुरू किया प्रचार, एसआईआर नहीं हुआ तो राष्ट्रपति शासन

प्राइम न्यूज नेटवर्क

कोलकाता। बीजेपी ने टीएमसी की ओर से एसआइआर का विरोध करने की जा रही राजनीति का मुकाबला करने का मुद्दा खोज लिया है। वह मुद्दा है राष्ट्रपति शासन। बीजेपी ने यह प्रचार करना शुरू कर दिया है कि एसआइआर पूरा नहीं होने पर पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं होगा और समय पर विधानसभा चुनाव नहीं होने की स्थिति में राष्ट्रपति शासन लागू होग। टीएमसी अभी तक इस मुद्दे की काट में कोई मुद्दा खड़ा नहीं कर पाई है।   बीजेपी और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के नजदीक सोदपुर से आगरपाड़ा तक रैली की। रैली टीएमसी की आला और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से एसआइआर के विरोध में कोलकाता में की गई महा रैली के विरोध में उनकी यह रैली थी। सोदपुर और आगरपाड़ा के बीच में पानीहाटी में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एसआइआर के भय से आत्महत्या की हुई पहली घटना के विरोध में रैली की थी। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी की यह रैली अभिषेक बनर्जी के विरोध में भी थी। इस रैली में उन्होंने नारा दिया कि “नो एसआइआर, नो इलेक्शन” और कहा कि विधानसभा चुनाव नहीं होने की स्थिति में राष्ट्रपति शासन लागू होगा। उनका टीएमसी को साफ संकेत है कि वह एसआइआर और चुनाव होने दे वरना राष्ट्रपति शासन लागू होगा और उसकी सत्ता नहीं रहेगी। बीजेपी के केंद्र और प्रदेश नेताओं में विपक्षी दल के नेता शुभेदुं अधिकारी में ही सबसे अधिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में मुखर हैं। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी की ही छवि भावी मुख्यममंत्री की बन रही है।  बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी हर कार्यक्रम में यह जिक्र करने से नहीं चूक रहे हैं कि एसआइआर में एक करोड़ से ज्यादा उन वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से हट जाएगा जो अवैध और बांग्लादेश के घुसपैठिए हैं। वे अब यह भी जिक्र करने लगे हैं कि ममता सरकार की ओर से जमीन मुहैया नहीं कराने की वजह से बांग्लादेश की सीमा को तार से नहीं घेरा जा सका है और घुसपैठिओं की रोकथाम में कोताही हो रही है। पश्चिम बंगाल में छह सौ ऐसे गांव हैं जो हिंदू शून्य हो गए हैं।

यह भी पढेंः https://www.primenewsnetwork.in/state/chief-minister-mamata-banerjee-gave-the-slogan-of-removing-the-bjp-government/96576

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र में बीजेपी की सरकार को हटाने का नारा दिया

https://www.primenewsnetwork.in/state/third-suicide-in-west-bengal-due-to-fear-of-sir/96102

पश्चिम बंगाल में एसआइआर के भय से तीसरी आत्महत्या