दिल्ली में दक्षिण पूर्व जिले की पुलिस ने अंतराष्ट्

अंतर्राष्ट्रीय ठगी में शामिल 10 फ्रॉड अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार

10 fraudsters involved in international fraud arrested

नई दिल्ली। दिल्ली में दक्षिण पूर्व जिले की पुलिस ने अंतराष्ट्रीय डिजिटल फ्रॉड और धन वसूली के मामले मे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों को विभिन्न राज्यों से पकड़ा गया है। आधिकरिक वक्तव्य के अनुसार कई लोगों को ठगने वाले 10 ठगों को पुलिस की हिरासत में रखा गया है। इनमें गिरोह का सरगना भी शामिल है। 

इन सभी को सात राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया है। ये छापे दिल्ली, मुंबई (महाराष्ट्र), केरल, उड़ीसा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मारे गए। अभियुक्तों की तलाश में मारे गए छापों के दौरान ठगी के 50 करोड़ रुपये भी बरामद किए गए।

जिन 65 मामलों में छापे मारे गए, उनमें 61 ऐसे मामले हैं जिनकी रिपोर्ट नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ( एनसीआरपी) पर की गई है। केरल, दिल्ली और मुंबई प्रमुख स्थान हैं जहां अभियुक्त पकड़े गए हैं।

इससे पहले 14 दिसंबर को सीबीआई ने 17 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, जिनमें चार विदेशी नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा 58 कंपनियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/vbsa-to-be-created-by-merging-ugc-aicte-ncte/101357

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की पहल 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान'