बेंगलुरु और आसपास के जिलों (चिक्कमगलुरु और गडग) मे

160 बांग्लादेशी नागरिक वायु सेना और बीएसएफ के विशेष विमान से भेजे गए स्वदेश

160 बांग्लादेशी नागरिक स्वदेश भेजे गए

बेंगलुरु: बेंगलुरु और इसके आसपास के जिलों में अवैध रूप से रह रहे 160 बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके देश वापस भेज दिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह के अनुसार निर्वासन की यह प्रक्रिया बुधवार को हुई।

भारतीय वायु सेना और BSF के विशेष विमान से कई लोग वापस भेजे गए

अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायु सेना के साथ समन्वय के बाद इन लोगों को विशेष विमान से वापस भेजा गया। उन्होंने बताया कि एफआरआरओ ने इस संबंध में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ समन्वय किया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को बेलंदूर, बेगूर, वरथूर, बांदे पाल्या और मराठहल्ली से हिरासत में लिया गया था जबकि सात अन्य लोगों को चिक्कमगलुरु और गडग जिलों से हिरासत में लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बेंगलुरु से विमान द्वारा राष्ट्रीय सीमा तक ले जाया गया, जहां उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हवाले कर दिया गया। 

डिपोर्ट किए गए विदेशी नागरिक

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक, विशेष रूप से बेंगलुरु के प्रमुख इलाकों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में बार-बार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि वैध दस्तावेजों के बिना पाये गये विदेशी नागरिकों को पहले निरुद्ध केंद्रों में भेजा गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके देश वापस भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- CJP की चेतावनी, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान