Ayodhya : सरयू आरती का पिछले साल बना रिकॉर्ड शनिवा

'सरयू की आरती' में 21 सौ महिलाओं, विद्यार्थियों ने की शिरकत, बना रिकॉर्ड

'सरयू की आरती' में 21 सौ महिलाओं, विद्यार्थियों ने की शिरकत, बना रिकॉर्ड

Ayodhya : सरयू आरती का पिछले साल बना रिकॉर्ड शनिवार को टूट गया। इस बार सरयू तट पर 21 सौ मातृ शक्तियों ने संस्कृत के विद्यार्थी एवं वंचित समाज के लोगों के साथ रामनगरी में मां सरयू की आरती की। यह अलौकिक नजारा दर्शनीय तो था ही अयोध्या की दिव्यता का भी दिशा कर रहा था। मोक्षदानी मां सरयू की गत वर्ष 1151 लोगों ने सामूहिक रूप से सरयू की आरती कर वर्ल्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। इस बार पिछला रिकॉर्ड को तोड़कर 21 00 का आंकड़ा पर करने का लक्ष्य रखा गया था। सरयू आरती के दौरान सरयू आरती के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करने वाली टीम के सदस्य ड्रोन कैमरे के साथ मुस्तैद थे। 

सरयू तट पर इस आरती का आयोजन जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से वशिष्ठ फाउंडेशन ने किया। इस दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध सिंह, नगर निगम के अधिकारी, धर्मगुरु एवं संभ्रांत जन्म मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर भी पहुंचे।

18 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे संपन्न हुए इस आयोजन में वशिष्ठ फाउंडेशन की सचिव श्रीमती राजलक्ष्मी तिवारी कि अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि व्यवस्था की दृष्टि से आरल थे। रविवार को दीपोत्सव के दौराती स्थल को 11 जोन में विभाजित किया गया था। नयाघाट से लक्ष्मण घाट की ओर विस्तारित आरती स्थल के प्रत्येक जोन में 200 प्रतिभागियों को खड़े होकर आरती करने की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि सरयू आरती में अयोध्या के सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं, संस्कृत के विद्यार्थी और वंचित समाज के प्रतिनिधि शामिन भी सरयू आरती की जाएगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/jmm-announced-to-contest-on-6-seats/94576