दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रक

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान 3 महिला पत्रकारों ने पुलिस पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

3 Women Journalists Allege Sexual Harassment by Delhi Police, Crime Branch to Probe

नई दिल्ली (भारत)। राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर को नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन के दौरान ये शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जा रहा है।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत

ये शिकायतें पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने 'X' पर जानकारी दी, "03-10-26 को नई दिल्ली इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की स्थिति में, तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। नई दिल्ली जिले को उनकी शिकायतें मिली हैं।"

<blockquote lang="en" dir="ltr">On 03-10-26, during the protest in New Delhi area, while being in law and order situation, allegations of sexual harassment were made by three female journalists against police officers.   New Delhi District has received their complaints and the same are transferred to Crime Branch for fair and impartial enquiry.

@PTI_News  @ANI #DPUpdates</p>&mdash; Delhi Police (@DelhiPolice) <a href="https://x.com/DelhiPolice/status/2106609002117562539?ref_src=twsrc%5Etfw">October 4, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>  

क्राइम ब्रांच करेगी जांच

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शिकायतों को कमला मार्केट स्थित क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जा रहा है। पुलिस ने आगे कहा, "निष्पक्ष जांच के लिए इन्हें क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जा रहा है।" लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और कहा कि एक पुलिस अधिकारी ने एक महिला पत्रकार के साथ गलत व्यवहार किया। राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।

राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल

पुलिस की कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराते हुए गांधी ने गृह मंत्री से सवाल किया, "अमित शाह जी, आप कहां हैं? आपको इसका जवाब देना होगा।" 'X' पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा कि सैकड़ों पत्रकार FIR दर्ज करने की मांग को लेकर घंटों से जंतर-मंतर पर बैठे थे। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें:   नरसिंहपुर में सड़क पर बैठे जानवर से टकराई बाइक, महिला की मौत और बेटा गंभीर घायल