भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अवैध र

आगरा में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिक निर्वासित, सजा पूरी होने के बाद भेजे गए वापस

38 Bangladeshi nationals illegally residing in Agra have been deported

आगरा। भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को को निर्वासित कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों को शनिवार को उनके देश वापस भेजने के लिए यहां से रवाना किया गया।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-15 में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी

सहायक पुलिस आयुक्त (अभिसूचना) दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए 38 बांग्लादेशी आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-15 में अवैध रूप से रह रहे थे। इनमें से किसी के भी पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। उन्‍होंने कहा कि सभी को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी।

38 बांग्लादेशियों में 23 पुरुष, सात महिलाएं और आठ बच्चे शामिल

सिंह के के अनुसार 38 बांग्लादेशियों में 23 पुरुष, सात महिलाएं और आठ बच्चे हैं। पुरुष और महिलाएं जेल में थे जबकि बच्चे बाल आश्रय गृह में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि विदेशी अधिनियम के तहत सजा भुगत चुके आरोपियों और उनके बच्चों को शनिवार को भारत से निर्वासित करके उनके देश पहुंचाने के लिए आगरा से रवाना किया गया।

सजा पूरी करने के बाद उन्हें शनिवार को वाहनों से बांग्लादेश सीमा तक भेजा गया। सिंह ने बताया कि उन्हें 13 जनवरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/several-countries-condemned-the-iranian-governments-actions/104380

कई देशों ने की ईरान सरकार की कार्रवाई की निंदा, ईरानियों की बहादुरी को सराहा