ग्वालियर। गाड़ियों के रेंटल स्कैम (Rental Scam) का

सरकारी विभागों में गाड़ी लगाने के नाम पर 4 करोड़ की ठगी

Gwalior Rental Scam

ग्वालियर। गाड़ियों के रेंटल स्कैम (Rental Scam) का एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है।आरोपी ने लोगों को झांसा दिया कि उनकी गाड़ियाँ सरकारी विभागों और बड़ी कंपनियों में किराये पर लगवाई जाएंगी।इस झांसे में आकर कई लोग अपनी गाड़ियाँ गवां चुके हैं। जानकारी के अनुसार, 35 से अधिक गाड़ियाँ गायब हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।इस पूरी ठगी का मुख्य आरोपी हिमाचल शर्मा (या अभय भदोरिया) नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है, जो गाड़ियों को लेकर फरार हो गया है।

पुलिस ने करीब 17 लग्जरी गाड़ी बरामद की

पुलिस ने अब तक 15 से 17 लग्जरी गाड़ियाँ बरामद की हैं और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी गाड़ी रेंट पर देने से पहले या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन और कानूनी एग्रीमेंट जरूर सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े: शिवपुरी स्टेशन पर GRP जवान ने बचाई महिला की जान

https://www.primenewsnetwork.in/india/major-mishap-averted-at-shivpuri-station/132789