कराची। पाकिस्तान के कराची में बुधवार रात फायरिंग क

कराची में अलग-अलग घटनाओं में चार मारे गए

Karachi Firing

बुधवार रात फायरिंग से दहला शहर

कराची। पाकिस्तान के कराची में बुधवार रात फायरिंग की अलग-अलग  घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।  स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कराची के मेमन गोठ इलाके में दो पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक महिला घायल हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों के सिर में गोलियां लगी थीं। वहीं, सुपर हाईवे के पास एक निजी हाउसिंग सोसाइटी के नजदीक झाड़ियों में महिला घायल अवस्था में मिली। उसने अपने बयान में पुलिस को बताया कि दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 9 मिमी पिस्टल के कई खोखे और शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।एक अन्य मामले में शहर के शिरीन जिन्ना कॉलोनी में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। लंबे समय से चल रहे पैसों के विवाद को लेकर एक चाचा ने कथित तौर पर अपने दो भतीजों की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मामले को सुलझाने के लिए जिरगा (स्थानीय पंचायती बैठक) बुलाई गई थी, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और हाथापाई के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

कराची में फायरिंग, कई घायल

कराची में एक अन्य वारदात में हुजैफा नामक युवक को लूटपाट का विरोध करने पर पेट में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने भाग रहे लुटेरों को पकड़ लिया, उनकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली कॉलोनी इलाके में भी फायरिंग की एक घटना में तीन लोग घायल हुए। सभी घटनाओं की जांच जारी है।

यह भी पढ़े: भवानीपुर वोटरों को लेकर चिंतित ममता

https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-concerned-over-bhabanipur-voters/140482